जाँजगीर -चाँपा

मां दुर्गा शक्ति की प्रतीक – पंडित दिनेश चतुर्वेदी

पाण्डेय परिवार में कलश यात्रा के साथ प्रारंभ हुआ श्रीमद् देवी भागवत कथ

जांजगीर-चाम्पा। जिला मुख्यायल के समीपस्थ ग्राम खोखरा के आदर्श नगर के पाण्डेय परिवार द्वारा संगीतमय श्रीमद् देवी भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है, श्रीमद् देवी भागवत कथा का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ किया गया। कथा व्यासपीठ पर पंडित दिनेश चतुर्वेदी विराजमान है, जो अपनी अमृत में वाणी से लोगों को कथा का रसपान कर रहे हैं। देवी भागवत के प्रथम दिवस दिनेश चतुर्वेदी में कथा सुनाते हुए कहा कि मां भगवती जगदंबा की कथा सुनने से मनुष्यों की सारी मुरादे पूरी हो जाती है और मनुष्य पुण्य की भागीदारी बनते हैं। उन्होंने कहा कि मां दुर्गा शक्ति की प्रतीक है, माँ ने असुरों के संघार के लिए अनेक देवी रूपों में अवतार लेकर ऋषि मुनियों एवं मनुष्यों का दुख को हरते हुए, राक्षसों के आतंकों से बचाया है। पाण्डेय परिवार ने बताया कि प्रतिदिन श्रीमद् देवी भागवत के माध्यम से मां जगदंबा की अनेक अवतारों का वर्णन किया जाएगा झांकी के साथ मां दुर्गा की महिमा का गुणगान किया जाएगा। श्रीमद् देवी भागवत में मुख्य यजमान के रुप में अम्बिका प्रसाद पाण्डेय-श्रीमती विनोद पाण्डेय हैं, साथ ही श्रीमद् देवी भागवत की तैयारी में श्रीमती रमेश्वरी-स्व. रमेश कुमार पाण्डेय, पूर्णिमा-रुपेश कुमार शर्मा, चन्द्रमा-गौकर्ण उपाध्याय, रजनी-मनोज कुमार तिवारी, रेणुका-दाताराम पाण्डेय, राजेन्द्र-रश्मि पाण्डेय, मंजय-प्रांजली पाण्डेय, कु. अनुज्ञा, अभिज्ञान अंश सहित पाण्डेय परिवार जुटे हुए हैं।

10019675526816560519361381071

Related Articles

Back to top button