Chhattisgarhजाँजगीर -चाँपा

SP विजय कुमार पांडेय का बड़ा एक्शन: करही गोली कांड सुलझते ही जांजगीर-चांपा में भारी फेरबदल; कई थाना और चौकी प्रभारी बदले

कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के लिए SP  विजय कुमार पाण्डेय (IPS) ने जारी की तबादला सूची; 4 निरीक्षक, 5 उपनिरीक्षक और 2 सउनि का हुआ तबादला

जांजगीर-चांपा: जिले के ग्राम करही गोली कांड के सॉल्व होते ही पुलिस प्रशासन ने कानून-व्यवस्था में कसावट लाने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है पुलिस अधीक्षक  विजय कुमार पाण्डेय (IPS) ने प्रशासनिक कसावट और अपराध नियंत्रण को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से जिले के थाना/चौकी प्रभारियों का बड़ा फेरबदल कर दिया है इस प्रशासनिक कार्रवाई के तहत जिले में 04 थाना प्रभारियों, 02 चौकी प्रभारियों और 01 पुलिस सहायता केंद्र प्रभारी का तबादला किया गया है सूची में कुल 11 अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अस्थाई रूप से एक स्थान से दूसरे स्थान पर पदस्थ किया गया है।

चार निरीक्षकों (TI) को मिली नए थानों की कमान
स्थानांतरण आदेश के तहत निरीक्षक स्तर पर बड़ा बदलाव किया गया है। इसमें शिवरीनारायण थाना प्रभारी राजीव श्रीवास्तव को अब बिर्रा थाना का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं, बिर्रा थाना प्रभारी जय कुमार साहू का तबादला करते हुए उन्हें यातायात शाखा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही रक्षित केन्द्र जांजगीर में पदस्थ कमलेश कुमार शेन्डे को अजाक थाने का नया प्रभारी बनाया गया है, जबकि अजाक थाना प्रभारी रंजीत सिंह कंवर को स्थानांतरित कर नैला चौकी का प्रभार सौंपा गया है।

उपनिरीक्षकों (SI) के कार्यक्षेत्र में फेरबदल
विभाग द्वारा उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में भी बड़ा बदलाव किया गया है। अब बम्हनीडीह थाना प्रभारी कृष्णपाल सिंह को शिवरीनारायण थाना प्रभारी की कमान मिली है। पंतोरा चौकी प्रभारी दिलीप कुमार सिंह को स्थानांतरित कर बम्हनीडीह थाना प्रभारी बनाया गया है। पामगढ़ थाने में पदस्थ कृष्ण कुमार साहू को पंतोरा चौकी प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। अकलतरा थाने से विनोद कुमार जाटवर को हटाकर पुलिस सहायता केंद्र कोटमीसोनार (थाना अकलतरा) का प्रभारी नियुक्त किया गया है, जबकि जांजगीर थाने से कमलदास बनर्जी का तबादला थाना अकलतरा किया गया है।

सहायक उपनिरीक्षक (ASI) भी बदले
इस फेरबदल में दो सहायक उपनिरीक्षकों को भी नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। रक्षित केन्द्र जांजगीर में पदस्थ कृष्ण कुमार कोशले को थाना पामगढ़ भेजा गया है इसके साथ ही पुलिस सहायता केंद्र कोटमी सोनार (थाना अकलतरा) में पदस्थ प्रतीभा राठौर को वहां से हटाकर महिला थाना में पदस्थ किया गया है।

अपराध नियंत्रण और जवाबदेही बढ़ाने की कवायद
पुलिस विभाग के इस कदम को कानून-व्यवस्था में कसावट लाने और अपराधों पर लगाम लगाने की दिशा में बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। प्रशासन का मानना है कि समय-समय पर किए जाने वाले इन तबादलों से पुलिसिंग में नई ऊर्जा आती है और जनता के प्रति जवाबदेही और अधिक मजबूत होती है

Related Articles

Back to top button