Chhattisgarh

पांच राज्यों के जनादेश ने मोदी नेतृत्व पर फिर जताया भरोसा – इंजी. रवि पाण्डेय

भाजपा की नीतियों, सुशासन और विकास पर जनता की मुहर, विभिन्न राज्यों के नतीजों को बताया विश्वास की पुनर्पुष्टि

जांजगीर चाम्पा। देश में हाल ही में सम्पन्न हुए पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणामों पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा प्रदेश प्रवक्ता किसान मोर्चा इंजी. रवि पाण्डेय ने कहा कि यह जनादेश भाजपा की सकारात्मक राजनीति, जनसेवा की प्रतिबद्धता और सुशासन के प्रति जनता के अटूट विश्वास का परिणाम है।

उन्होंने कहा कि यह जीत केवल चुनावी सफलता नहीं, बल्कि राष्ट्रवाद, विकास और व्यवस्था परिवर्तन की विचारधारा की विजय है। जनता ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रही विकास यात्रा और पारदर्शी शासन प्रणाली पर अपनी मुहर लगाई है।

इंजी. रवि पाण्डेय ने विश्वास व्यक्त किया कि भाजपा प्रत्येक राज्य में जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए पूर्ण निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि यह जनादेश देश को आत्मनिर्भर भारत की दिशा में और अधिक सशक्त बनाने वाला है।

पश्चिम बंगाल के संदर्भ में उन्होंने कहा कि वहां भाजपा को मिला जनसमर्थन परिवर्तन, सुरक्षा और वास्तविक विकास की जनता की आकांक्षाओं का प्रतीक है। यह परिणाम भारतीय राजनीति में एक नए अध्याय की शुरुआत का संकेत देता है।

असम में सरकार की पुनः वापसी को उन्होंने विकास और स्थिर शासन पर जनता के विश्वास की पुनर्पुष्टि बताया। वहीं पाण्डुचेरी में एनडीए की वापसी को केंद्र और राज्य के समन्वित विकास मॉडल की सफलता करार दिया।

तमिलनाडु और केरल में भाजपा के बढ़ते वोट प्रतिशत और जनाधार को उन्होंने दक्षिण भारत में पार्टी के विस्तार और वैचारिक स्वीकार्यता का मजबूत संकेत बताया।

Related Articles

Back to top button