
6 अगस्त को श्री श्याम मंदिर में हुई बैठक में समाज के वरिष्ठों एवं प्रबुद्धजनों की मौजूदगी में हुआ चयन, अग्रसेन भवन का निर्माण पूरा कराना प्राथमिकता
🔴 Aaj Ki Baat News | जांजगीर चांपा
अग्रवाल सेवा संघ चांपा की महत्वपूर्ण बैठक 6 अगस्त 2026 को मोदी चौक स्थित श्री श्याम मंदिर में आयोजित हुई। बैठक में समाज के वरिष्ठों एवं प्रबुद्धजनों की मौजूदगी में विष्णु मोदी को अग्रवाल सेवा संघ चांपा का नवीन अध्यक्ष सर्वसम्मति से चुना गया। बैठक के प्रारंभ में नवनियुक्त अध्यक्ष विष्णु मोदी ने उपस्थित सदस्यों के साथ श्री श्याम बाबा के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद समाज के सदस्यों ने माल्यार्पण एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया।
समाज को एक सूत्र में पिरोकर आगे बढ़ाने की बात
नवीन अध्यक्ष विष्णु मोदी ने नई जिम्मेदारी दिए जाने पर समाज के सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता समाज को एक सूत्र में पिरोकर सामाजिक गतिविधियों को आगे बढ़ाना तथा निर्माणाधीन अग्रसेन भवन के निर्माण कार्य को तेजी से पूर्ण कराना होगी।
बैठक में समाज के सदस्य रहे मौजूद
इस अवसर पर रामनारायण मोदी, सुनील अग्रवाल, किशोर मोदी, पवन अग्रवाल, मोहन अग्रवाल, अनिल जालान, मनोज अग्रवाल, घनश्याम मोदी, प्रकाश अग्रवाल, राज अग्रवाल, अखिलेश मोदी, धीरेंद्र अग्रवाल, अंकित मोदी, देवेंद्र अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, रजत चौधरी, निखिल जालान सहित बड़ी संख्या में समाज के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।




