जाँजगीर -चाँपाशिक्षा

ज्ञानोदय विद्यालय में आयोजित ‘श्री कृष्ण रंग भरो प्रतियोगिता’ के परिणाम घोषित: हजारों विद्यार्थियों ने दिखाई कला व रचनात्मकता

जिलेभर के स्कूलों से कक्षा 12वीं तक के छात्रों ने लिया भाग; रंग संयोजन, स्वच्छता व कलात्मक अभिव्यक्ति के आधार पर चयनित हुए विजेता

जांजगीर-चांपा। 07 सितंबर 2026। ज्ञानोदय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, जांजगीर द्वारा श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर आयोजित जिला स्तरीय “श्री कृष्ण रंग भरो प्रतियोगिता-2026” के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। इस प्रतियोगिता में जांजगीर-चांपा जिले के विभिन्न विद्यालयों के हजारों छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लेकर अपनी कला, कल्पनाशीलता और रचनात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

विभिन्न वर्गों में छात्रों ने दिखाई प्रतिभा

प्रतियोगिता में नन्हे-मुन्ने बच्चों से लेकर कक्षा 12वीं तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। भगवान श्री कृष्ण के विभिन्न बाल एवं दिव्य स्वरूपों पर आधारित रेखाचित्रों में विद्यार्थियों ने आकर्षक रंग भरकर मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। जिले के विभिन्न विद्यालयों के प्राचार्यों, शिक्षकों और अभिभावकों का इस आयोजन को सफल बनाने में विशेष सहयोग रहा। निर्णायक समिति ने चित्रों की सुंदरता, रंग संयोजन, स्वच्छता और कलात्मक प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया।

प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे:

  • नर्सरी, KG-I एवं KG-II वर्ग:
    • प्रथम: फ्रेयल साहू
    • द्वितीय: आदित्य राठौर
    • तृतीय: रेम्या सूर्या
    • सांत्वना पुरस्कार: आशी राठौर, आदविक अग्रवाल, हर्ष सारथी, कैरव सूर्यवंशी एवं पंखुडी टैगोर।
  • कक्षा 1वीं से 5वीं वर्ग:
    • प्रथम: तियाश यादव
    • द्वितीय: सुशांत पाण्डेय
    • तृतीय: मयंक राउतिया
    • सांत्वना पुरस्कार: आशना लदेर, समर यादव, शिवांश राठौर, एकाग्र यादव एवं अदिति राठौर।
  • कक्षा 6वीं से 8वीं वर्ग:
    • प्रथम: क्षितिज नामदेव
    • द्वितीय: सगुन साव
    • तृतीय: आराध्य अग्रवाल
    • सांत्वना पुरस्कार: अरनव यादव, प्रिन्सि लाठिया, मुबसरा फातिमा, आरती श्रीवास एवं बसंत प्रधान।
  • कक्षा 9वीं एवं 10वीं वर्ग:
    • प्रथम: शशिलता पटेल
    • द्वितीय: प्रिंस यादव
    • तृतीय: निष्ठा अग्रवाल
    • सांत्वना पुरस्कार: तनिष्का साहू, मंजू लता सारथी, रिद्धि साहू, प्रियानशी अग्रवाल एवं अनन्या साहू।
  • कक्षा 11वीं एवं 12वीं वर्ग:
    • प्रथम: गुनगुन साहू
    • द्वितीय: साक्षी साव
    • तृतीय: लता धीवर
    • सांत्वना पुरस्कार: नीलम सूर्या, समृद्धि पांडे, प्रतिभा बरेथ, तमन्ना यादव एवं दिव्यानशी कंवर।

रचनात्मक सोच और संस्कृति का विकास ही उद्देश्य: डॉ. सुरेश यादव

प्रतियोगिता को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षकों सहित सुभाष खूँटे, हितेश कहरा एवं प्रशांत टण्डन की सक्रिय भूमिका रही। विद्यालय संचालक डॉ. सुरेश यादव ने सभी विद्यालयों के प्राचार्यों, शिक्षकों और पालकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, कला के प्रति रुचि और भारतीय संस्कृति के प्रति सम्मान बढ़ता है। प्रबंधन ने सभी विजेता व प्रतिभागी बच्चों को बधाई देते हुए जल्द ही पुरस्कार वितरण करने की बात कही।

Related Articles

Back to top button