bjpजाँजगीर -चाँपापॉलिटिक्स

वित्त मंत्री ओपी चौधरी की मौजूदगी में भाजपा कोर कमेटी का मंथन, बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करने पर जोर

पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के निवास पर जुटी जिले की कोर टीम; आगामी कार्यक्रमों व संगठनात्मक गतिविधियों की बनी रणनीति

जांजगीर-चांपा। 03 सितंबर 2026। भारतीय जनता पार्टी जांजगीर-चांपा जिला कोर कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक 3 सितंबर को नैला स्थित पूर्व नेता प्रतिपक्ष  नारायण चंदेल के निवास पर आयोजित की गई। इस उच्चस्तरीय संगठनात्मक बैठक में छत्तीसगढ़ शासन के वित्त मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री  ओ पी चौधरी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। बैठक में जिले के मौजूदा राजनीतिक परिदृश्य और संगठन की भावी योजनाओं पर गहन विचार-विमर्श किया गया।

संगठनात्मक निर्णयों और आगामी अभियानों पर चर्चा

बैठक के दौरान कोर कमेटी के पदाधिकारियों ने पिछली बैठक में लिए गए निर्णयों के क्रियान्वयन की समीक्षा की। इसके साथ ही पार्टी के आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने, संगठन के ढांचे को बूथ स्तर तक और अधिक सक्रिय व सशक्त बनाने तथा आगामी अभियानों को प्रभावी ढंग से धरातल पर संचालित करने को लेकर आवश्यक संगठनात्मक निर्णय लिए गए।

बैठक में ये वरिष्ठ नेता रहे मौजूद

बैठक में वित्त मंत्री एवं जिला प्रभारी मंत्री  ओ पी चौधरी, जांजगीर-चांपा सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े, पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष  नारायण चंदेल, जिला संगठन प्रभारी  रामदेव कुमावत, जिला संगठन सह-प्रभारी  राजेंद्र वैष्णव तथा भाजपा जिलाध्यक्ष  अम्बेश जांगड़े प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

इनके अतिरिक्त जशपुर जिला प्रभारी  अमर सुलतानिया, रायगढ़ जिला प्रभारी प्रशांत सिंह ठाकुर, पूर्व सांसद श्रीमती कमला देवी पाटले, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी  संतोष लहरे एवं पूर्व जिलाध्यक्ष  गुलाब सिंह चंदेल सहित कोर कमेटी के अन्य सदस्य एवं वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button