Chhattisgarhपॉलिटिक्स

सदन में गूंजा राशन कार्ड और चावल वितरण का मुद्दा, विधायक शेषराज हरबंश ने उठाए कई सवाल

अतिरिक्त अंत्योदय राशन कार्डों से 1,300 करोड़ रुपये से अधिक वित्तीय भार का दावा, 7 किलो अतिरिक्त चावल देने की मांग।

🔴 Aaj Ki Baat News | रायपुर

छत्तीसगढ़ विधानसभा में राशन कार्ड और चावल वितरण का मुद्दा प्रमुखता से उठा। पामगढ़ विधायक शेषराज हरबंश ने केंद्रीय एवं राज्य कोटे से मिलने वाले खाद्यान्न, राशन कार्डों की संख्या तथा अतिरिक्त अंत्योदय राशन कार्डों को लेकर सरकार से जवाब मांगा।

खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने सदन को बताया कि प्रदेश में वर्तमान में 57.25 लाख केंद्रीय कोटे तथा 25.75 लाख राज्य कोटे के राशन कार्ड प्रचलन में हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के तहत निर्धारित पात्रता के अनुसार हितग्राहियों को खाद्यान्न उपलब्ध कराया जा रहा है।

अतिरिक्त अंत्योदय कार्डों पर उठाए सवाल

चर्चा के दौरान विधायक शेषराज हरबंश ने अतिरिक्त अंत्योदय राशन कार्डों का मुद्दा उठाते हुए कहा कि इनके कारण राज्य सरकार पर 1,300 करोड़ रुपये से अधिक का अतिरिक्त वित्तीय भार पड़ रहा है। उन्होंने सदन में अंत्योदय राशन कार्डधारियों को 7 किलो अतिरिक्त चावल उपलब्ध कराने की भी मांग की।

सरकार ने दिया जवाब

खाद्य मंत्री ने बताया कि राज्य सरकार निराश्रित एवं निशक्तजनों को 10-10 किलो चावल उपलब्ध करा रही है। वहीं बीपीएल राशन कार्डधारियों को भी केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं के तहत 10-10 किलो चावल का लाभ मिल रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अंत्योदय राशन कार्डधारियों को केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ निर्धारित मापदंडों के अनुरूप दिया जा रहा है तथा पात्र हितग्राहियों को नियमानुसार खाद्यान्न उपलब्ध कराया जा रहा है।

🛑 सदन में सरकार ने दी ये जानकारी

केंद्रीय कोटे के राशन कार्ड: 57.25 लाख

राज्य कोटे के राशन कार्ड: 25.75 लाख

निराश्रित एवं निशक्तजनों को: 10-10 किलो चावल

बीपीएल हितग्राहियों को: केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं के तहत 10-10 किलो चावल

🛑 विधायक की प्रमुख मांग

अतिरिक्त अंत्योदय राशन कार्डों से 1,300 करोड़ रुपये से अधिक वित्तीय भार का दावा

अंत्योदय राशन कार्डधारियों को 7 किलो अतिरिक्त चावल देने की मांग

Related Articles

Back to top button