Healthछत्तीसगढ़जाँजगीर -चाँपा

डॉ. लोकेंद्र कश्यप मेलबर्न के अंतरराष्ट्रीय चिकित्सा सम्मेलन में होंगे शामिल, डायबिटीज पर होगा मंथन

18 से 21 अगस्त तक ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में आयोजित होगा सम्मेलन, दुनिया के विभिन्न देशों से चिकित्सक और विशेषज्ञ होंगे शामिल

🔴 Aaj Ki Baat News | जांजगीर चाम्पा

जांजगीर-चांपा जिले के चिकित्सा विशेषज्ञ एवं जिला अस्पताल जांजगीर में असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. लोकेंद्र कश्यप ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में आयोजित अंतरराष्ट्रीय चिकित्सा सम्मेलन में शामिल होने के लिए रवाना हुए हैं। सम्मेलन 18 से 21 अगस्त 2026 तक आयोजित किया जा रहा है। इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में विभिन्न देशों से चिकित्सक, चिकित्सा विशेषज्ञ, शोधकर्ता एवं स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञ शामिल होंगे।

डायबिटीज के आधुनिक उपचार और शोध पर चर्चा

डॉ. लोकेंद्र कश्यप International Diabetes Federation (IDF) के सदस्य भी हैं। सम्मेलन के दौरान डायबिटीज के क्षेत्र में हो रहे नवीनतम शोध, आधुनिक उपचार पद्धतियों, नई दवाओं और तकनीकों को लेकर विशेषज्ञों के बीच चर्चा एवं विचार-विमर्श होगा। डॉ. कश्यप सम्मेलन में डायबिटीज एवं उससे जुड़ी बीमारियों के आधुनिक उपचार और नवीनतम चिकित्सा अनुसंधान से संबंधित जानकारी प्राप्त करेंगे। साथ ही विश्वभर के विशेषज्ञों के अनुभव और नई चिकित्सा तकनीकों को समझने का अवसर मिलेगा।

जांजगीर-चांपा के लिए गौरव का विषय

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में दुनिया के विभिन्न देशों के चिकित्सक और स्वास्थ्य विशेषज्ञ हिस्सा लेंगे। डॉ. लोकेंद्र कश्यप की इस सम्मेलन में सहभागिता जांजगीर-चांपा जिले के लिए गौरव का विषय बताई गई है।सम्मेलन के दौरान प्राप्त नवीनतम चिकित्सा जानकारी एवं आधुनिक उपचार पद्धतियों का लाभ भविष्य में क्षेत्र के मरीजों को मिल सकेगा।

Related Articles

Back to top button