‘नारी का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान’: जांजगीर में भाजपा महिला मोर्चा ने खोला मोर्चा, जेएनयू मामले को लेकर कांग्रेस पर साधा निशाना

कचहरी चौक पर एकत्र होकर नेत्रियों और कार्यकर्ताओं ने जताया कड़ा आक्रोश; निष्पक्ष जांच और सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग उठाई
🔴 आज की बात News | जांजगीर-चांपा। “नारी का अपमान, नहीं सहेगा हिंदुस्तान” के नारों के साथ भारतीय जनता महिला मोर्चा, जिला जांजगीर-चांपा ने जिला मुख्यालय स्थित कचहरी चौक पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। जेएनयू में मणिपुर के कांग्रेस सांसद पर छात्राओं के साथ कथित दुर्व्यवहार के आरोपों के खिलाफ आयोजित इस प्रदर्शन में महिला मोर्चा की पदाधिकारियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने कड़ा आक्रोश व्यक्त करते हुए महिलाओं के सम्मान, गरिमा और सुरक्षा के मुद्दे को पुरजोर तरीके से उठाया।
प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर कचहरी चौक पर प्रदर्शन
महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी के निर्देशानुसार एवं जिला अध्यक्ष श्रीमती संतोषी सिंह के नेतृत्व में यह प्रदर्शन आयोजित किया गया। कचहरी चौक पर जुटी नेत्रियों ने कहा कि महिलाओं के सम्मान से किसी भी स्तर पर समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रदर्शनकारियों ने मांग रखी कि संबंधित मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच कराई जाए तथा कानून के प्रावधानों के तहत सख्त कार्रवाई सुनिश्चित हो।
वरिष्ठ नेताओं की रही मौजूदगी
विरोध प्रदर्शन में पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, भाजपा जिला अध्यक्ष अंबेश जांगड़े, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला महिला मोर्चा प्रभारी पुनीता डहरिया, जिला सह-प्रभारी विभा गौरहा तथा प्रदेश उपाध्यक्ष मीरा मिहिर पतकी विशेष रूप से उपस्थित रहे। वक्ताओं ने संबोधित करते हुए कहा कि नारी गरिमा की रक्षा सर्वोपरि है और ऐसे संवेदनशील मामलों में जवाबदेही तय होनी आवश्यक है।
बड़ी संख्या में शामिल हुए कार्यकर्ता व पदाधिकारी
प्रदर्शन में गुलाब सिंह चंदेल, अमर सुल्तानिया, जिला महामंत्री नंदिनी राजवाड़े, नंद चौधरी, पुष्पेंद्र प्रताप सिंह, रवि पाण्डेय, आशुतोष गोस्वामी, विकास शर्मा, जिला पंचायत सभापति प्रियंका सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष रेखा गढ़वाल, उमा सोनी, संगीता पाण्डेय, संतोषी दुबे, राकेश रूपवानी, जिला महामंत्री डॉ. धनेश्वरी जागृति, सुनीता सिंह, राजेश्वर पाटले, प्रतिमा डेहरे, संजीता माली, हितेश यादव, पुष्पेंद्र निर्मलकर, जिला महिला मोर्चा मीडिया प्रभारी मेघा यादव, प्रेमलता कौशिक, मनीषा गोपाल, पूनम राय, रिया यादव, अनीता गुड्डू कहरा, जया गोपाल, सुशीला बरेठ, सोनू यादव, श्याम यादव, संतोषी साहू, शशि यादव, शिवानी कहरा एवं रूपेश झा सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।




