नवागढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ग्राम कटौद में जुआ खेलते 6 आरोपी गिरफ्तार

11,100 रुपये नकद व ताश की गड्डी बरामद, जुआ अधिनियम के तहत की गई कार्रवाई
जांजगीर-चांपा | थाना नवागढ़ क्षेत्र के ग्राम कटौद में जुआ खेल रहे छह आरोपियों को पकड़ने में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। आरोपियों के कब्जे से कुल 11,100 रुपये नकद एवं ताश पत्तियां बरामद की गई हैं। सभी के विरुद्ध जुआ अधिनियम के तहत विधिवत कार्रवाई की गई।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में जुआ, सट्टा खिलाने व खेलने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। नवागढ़ पुलिस ने बीती रात ग्राम कटौद में दबिश देकर जुआ खेल रहे आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ा।
गिरफ्तार आरोपी
- रामखिलावन कश्यप (40 वर्ष), निवासी कटौद
- दिनेश साहू (43 वर्ष), निवासी कटौद
- हरिकुमार कश्यप (30 वर्ष), निवासी कटौद
- घनश्याम कश्यप (29 वर्ष), निवासी कटौद
- जैनी साहू (33 वर्ष), निवासी कटौद
- टिंकू केवट (30 वर्ष), निवासी कटौद
(थाना नवागढ़, जिला जांजगीर-चांपा)
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी नवागढ़ निरीक्षक कमलेश सेंडे एवं थाना स्टाफ का विशेष योगदान रहा। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जुआ एवं सट्टा जैसी गतिविधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।




