क्राइमजाँजगीर -चाँपा

पामगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शादी का झांसा देकर अनाचार करने वाला आरोपी मुंगेली से गिरफ्तार, भेजा गया जेल

जांजगीर चाम्पा। शादी का झांसा देकर युवती का दैहिक शोषण करने वाले फरार आरोपी को पामगढ़ पुलिस ने मुंगेली जिले से धर दबोचा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की नई धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
क्या है पूरा मामला?
पामगढ़ थाना क्षेत्र की एक पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि आरोपी कोमल प्रसाद ने उसे शादी का झांसा दिया और लगातार उसका दैहिक शोषण करता रहा। पीड़िता की शिकायत पर थाना पामगढ़ में 18 फरवरी 2026 को अपराध क्रमांक 74/2026 और धारा 69 BNS के तहत मामला दर्ज किया गया था।
घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी कोमल प्रसाद (29 वर्ष), निवासी मानपुर मुंगेली, फरार हो गया था। पुलिस उसकी सरगर्मी से तलाश कर रही थी। अंततः पामगढ़ पुलिस ने साइबर तकनीक और लोकेशन का पीछा करते हुए आरोपी को जिला मुंगेली से घेराबंदी कर हिरासत में ले लिया।
पुलिसिया पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। पामगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक सावन सारथी के नेतृत्व में सउनि संतोष बंजारे, राघवेंद्र और भुवनेश्वर पटेल की टीम ने इस गिरफ्तारी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button