क्राइमजाँजगीर -चाँपा

BREAKING: सुकली  में शर्मनाक करतूत! मासूम बच्चों को कोल्ड ड्रिंक में पिलाई शराब, आरोपी सोनू दरवेश गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा। जिले के सुकली गांव से एक रूह कपा देने वाली खबर सामने आई है, जहाँ होली के जश्न के बीच एक दरिंदे ने तीन मासूम बच्चों को अपनी हवस का नहीं बल्कि नशे का शिकार बनाने की कोशिश की। आरोपी ने नाच-गाने के बहाने बच्चों को बुलाया और उन्हें जबरन कोल्ड ड्रिंक में शराब मिलाकर पिला दी।


क्या है पूरा मामला
घटना 3 मार्च की रात की है। ग्राम सुकली (वार्ड नं. 4) का रहने वाला सोनू दरवेश (34 वर्ष) अपने घर के बाहर साउंड बॉक्स लगाकर डांस कर रहा था। इसी दौरान मोहल्ले के 3 नाबालिग बच्चे वहां पहुंच गए। आरोप है कि सोनू ने बच्चों को डरा-धमकाकर कोल्ड ड्रिंक की बोतल दी, जिसमें पहले से ही जहरीली शराब मिली हुई थी।

अस्पताल में भर्ती हुए मासूम
शराब पीने के कुछ ही देर बाद बच्चों की हालत बिगड़ने लगी और वे वहीं उल्टियां करने लगे। घबराए परिजन तुरंत बच्चों को लेकर जिला अस्पताल भागे, जहाँ डॉक्टरों ने उनका उपचार शुरू किया। अस्पताल से मिली सूचना के बाद जांजगीर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया।


पुलिस का ‘सिंघम’ अवतार
SP विजय कुमार पांडेय और ASP उमेश कश्यप के निर्देश पर कोतवाली प्रभारी जयप्रकाश गुप्ता की टीम ने तत्काल गांव में दबिश दी। पहले तो आरोपी पुलिस को गुमराह करता रहा, लेकिन जब पुलिस ने अपना ‘रौद्र रूप’ दिखाया, तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

जब्ती: पुलिस ने मौके से शराब की बोतल और डिस्पोजल गिलास बरामद किया है।

कार्रवाई: आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button