महामंडलेश्वर राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास जी का एकदिवसीय प्रवास: तीन जिलों के विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

जांजगीर चाम्पा। महामंडलेश्वर राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास जी महाराज पीठाधीश्वर श्री दूधाधारी मठ रायपुर एवं श्री शिवरीनारायण मठ का एक दिवसीय तीन जिले के प्रवास का कार्यक्रम निर्धारित हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार राजेश्री महन्त जी महाराज 22 मार्च 2026 को तीन जिले की प्रवास पर रहेंगे, वे सुबह 10:00 बजे श्री दूधाधारी मठ रायपुर से रवाना होकर 11:30 जिला बलौदा बाजार भाटापारा अंतर्गत स्थित पलारी पहुंचकर वैष्णव समाज द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में सम्मिलित होंगे। दोपहर 1:00 बजे बलौदा बाजार जिला मुख्यालय में अधिवक्ता सतीश चंद्र जी के यहां नये कार्यालय का शुभारंभ करेंगे। शाम 3:30 बजे उनका आगमन जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ अंतर्गत स्थित ग्राम खुर्सुला होगा यहां वे श्री नकुल साहू के परिवार में आयोजित श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ में सम्मिलित होंगे। शाम 5:00 बजे उनका आगमन शिवरीनारायण मठ होगा तथा शाम 6:30 बजे वे जिला जांजगीर चांपा के बम्हनीडीह विकासखंड अंतर्गत स्थित ग्राम मुड़पार पहुंच कर जितेंद्र पांडे जी के यहां आयोजित श्रीमद्भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ में सम्मिलित होंगे। रात्रि 10:00 बजे उनका आगमन श्री दूधाधारी मठ रायपुर होगा।




