क्राइमजाँजगीर -चाँपा

पामगढ़: डेढ़ वर्षीय मासूम की ईंट से हमला कर हत्या, आरोपी पिता गिरफ्तार; पुलिस की त्वरित कार्रवाई

जांजगीर-चांपा: जिले के थाना पामगढ़ अंतर्गत ग्राम हिर्री में एक पिता द्वारा अपने ही डेढ़ वर्षीय मासूम पुत्र की ईंट से वार कर हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की गंभीर धाराओं के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है।


खंडहर में ले जाकर किया मासूम पर हमला
पुलिस से प्राप्त आधिकारिक जानकारी के अनुसार, घटना बुधवार सुबह करीब 10:30 बजे की है। आरोपी शिवाजी निषाद (35 वर्ष) अपने पुत्र अनुराग को गोद में लेकर अचानक एक खंडहर मकान की ओर दौड़ने लगा। अनहोनी की आशंका में प्रार्थिया सीता बाई निषाद उसके पीछे गईं। वहाँ उन्होंने देखा कि शिवाजी अपने पुत्र के सिर पर ईंट के टुकड़े से बार-बार प्रहार कर रहा था।


दादी पर भी किया हमला, रास्ते में तोड़ा दम
जब प्रार्थिया ने बीच-बचाव की कोशिश की, तो आरोपी ने उनके सिर पर भी ईंट से हमला कर उन्हें चोटिल कर दिया। किसी तरह मासूम अनुराग को उसके चंगुल से छुड़ाकर घर लाया गया। परिजन घायल बच्चे को अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। घटना की रिपोर्ट पर थाना पामगढ़ में अपराध क्रमांक 132/2026, धारा 103(1) (हत्या) एवं 115(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।


पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर त्वरित गिरफ्तारी
पुलिस अधीक्षक  विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के कुशल निर्देशन में थाना प्रभारी पामगढ़, निरीक्षक सावन सारथी के नेतृत्व में टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी शिवाजी निषाद को घेराबंदी कर पकड़ा। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है, जिसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।


सराहनीय भूमिका: इस त्वरित कार्रवाई में निरीक्षक सावन सारथी, सउनि संतोष बंजारे, रामदुलार साहू, प्रआर राजेश कोशले, आरक्षक राघवेंद्र, भुवनेश्वर पटेल, विनोद मनहर और लखेश्वर पाटले का विशेष योगदान रहा।

10021171731751567722174377401
आरोपी पिता गिरफ्तार

Related Articles

Back to top button