Chhattisgarhजाँजगीर -चाँपा

Janjgir News: जांजगीर-चांपा में महिला सुरक्षा के लिए बड़ा कदम! IG रामगोपाल गर्ग करेंगे महिला थाने का शुभारंभ, साइबर ठगों की भी अब खैर नहीं!

जांजगीर-चांपा। जिले की महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा को और भी पुख्ता करने के लिए आज का दिन बेहद खास है। बिलासपुर रेंज के आईजी श्री रामगोपाल गर्ग (IPS) आज जांजगीर में ‘महिला थाना’ का भव्य शुभारंभ करने जा रहे हैं। पुलिस प्रशासन के इस कदम से जिले में अपराधियों के हौसले पस्त होने तय हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, आज यानी 31 मार्च 2026 को सुबह ठीक 11:35 बजे आईजी साहब महिला थाने का फीता काटकर शुभारंभ करेंगे। महिला सुरक्षा को सुदृढ़ करने की दिशा में जांजगीर पुलिस की यह एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

प्रेस से रूबरू होंगे आईजी
थाने के उद्घाटन के तुरंत बाद आईजी रामगोपाल गर्ग पुलिस कार्यालय में जिले के प्रेस प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे। इस दौरान वे पुलिस विभाग की नई प्राथमिकताओं और जनता की सुरक्षा से जुड़े अहम पहलुओं पर खुलकर चर्चा करेंगे।

साइबर ठगों पर भी होगी स्ट्राइक
दोपहर 01:00 बजे से साइबर थाना परिसर में एक विशेष ‘साइबर जागरूकता कार्यक्रम’ का आयोजन किया गया है। आज के दौर में बढ़ते ऑनलाइन फ्रॉड और ठगी से बचने के गुरु सिखाए जाएंगे। इस मौके पर जिले के गणमान्य नागरिकों का अभिनंदन भी किया जाएगा।

जांजगीर पुलिस की खास अपील
पुलिस प्रशासन ने जिले के नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस कार्यक्रम का हिस्सा बनें। साइबर सुरक्षा की जानकारी लें और खुद को व अपने परिवार को डिजिटल ठगी से सुरक्षित रखें।

Related Articles

Back to top button