भीषण गर्मी में राहगीरों को राहत: लीनेस क्लब जांजगीर-जाज्वल्या ने शुरू किया सार्वजनिक प्याऊ

जांजगीर-चांपा। ऑल इंडिया लीनेस क्लब्स डिस्ट्रिक्ट CG-1 (स्वर्णिम छत्तीसगढ़) के अंतर्गत लीनेस क्लब जांजगीर-जाज्वल्या द्वारा सामाजिक सरोकार के तहत सार्वजनिक प्याऊ घर का शुभारंभ किया गया। अकलतरा रोड स्थित हरियाली हेरिटेज के पास खोले गए इस प्याऊ का उद्देश्य भीषण गर्मी में राहगीरों को स्वच्छ और शीतल पेयजल उपलब्ध कराना है।
पूरे गर्मी सीजन जारी रहेगी सेवा
क्लब की अध्यक्ष सरिता शर्मा ने बताया कि प्याऊ घर की यह सेवा 10 अप्रैल से प्रारंभ कर दी गई है, जो पूरे गर्मी के मौसम तक निरंतर जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि बढ़ते तापमान को देखते हुए राहगीरों के लिए शीतल जल की व्यवस्था करना क्लब की प्राथमिकता है।
पशु-पक्षियों के लिए भी दाना-पानी रखने की अपील
लीनेस सचिव जूही गौरहा ने आमजन से अपील की है कि वे इस पुनीत कार्य में सहयोग करें और अपने घरों के आसपास जीव-जंतुओं व पक्षियों के लिए सकोरों में दाना-पानी नियमित रूप से रखें। वहीं, कोषाध्यक्ष नामिषा थवाईत ने स्वास्थ्य सलाह देते हुए कहा कि भीषण गर्मी में हाइड्रेटेड रहने के लिए अधिक से अधिक पानी, नींबू पानी और छाछ का सेवन करें।
इस अवसर पर अध्यक्ष सरिता शर्मा, सचिव जूही गौरहा, कोषाध्यक्ष नामिषा थवाईत, उपाध्यक्ष कल्पना केशरवानी, डॉ. मधुलता शर्मा, प्राची पाण्डेय, गंगा गट्टानी, सुनीता गट्टानी, डॉ. प्रभा साव और छवि जैन मुख्य रूप से उपस्थित रहीं।




