नवागढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: रोगदा में जुआ फड़ पर दी दबिश, 10 जुआरी रंगे हाथ गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा। जिले में जुआ और सट्टा के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत नवागढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। ग्राम रोगदा में पुलिस ने घेराबंदी कर जुआ खेल रहे 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से नगदी और ताश की पत्तियां बरामद की गई हैं।
मुखबिर की सूचना पर रेड
पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम रोगदा में बड़ी संख्या में लोग जुआ खेल रहे हैं। इस पर नवागढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक कमलेश सेंडे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर दबिश दी। पुलिस को देखते ही जुआरियों में हड़कंप मच गया, लेकिन टीम ने घेराबंदी कर सभी 10 आरोपियों को पकड़ लिया।
9000 नगद और ताश की पत्ती बरामद
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 9,000 रुपये नगद और ताश के पत्ते बरामद किए हैं। सभी आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत विधिवत कार्रवाई की गई है।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम:
- नकुल कश्यप (35 वर्ष), रोगदा
- हरप्रसाद साहू (48 वर्ष), रोगदा
- शरीफ मोहम्मद, रोगदा
- अनीष कश्यप (24 वर्ष), रोगदा
- चितरंजन सारवा (52 वर्ष), रोगदा
- कलेश्वर वैष्णव (40 वर्ष), रोगदा
- गौरी शंकर (50 वर्ष), रोगदा
- तिरीथ राम सारवा, रोगदा
- राम कुमार साहू (42 वर्ष), रोगदा
- सियाराम साहू (42 वर्ष), रोगदा
इस पूरी कार्यवाही में थाना प्रभारी कमलेश सेंडे एवं थाना स्टाफ की विशेष भूमिका रही। जिला पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जुआ, सट्टा और अवैध गतिविधियों पर यह नकेल आगे भी जारी रहेगी।



