क्राइमजाँजगीर -चाँपा

चांपा: नाबालिग को शादी का झांसा देकर भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार


जांजगीर-चांपा । जिले की चांपा पुलिस ने नाबालिग बालिका के साथ अनाचार करने वाले आरोपी के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे सलाखों के पीछे भेज दिया है। आरोपी ने नाबालिग को शादी का प्रलोभन देकर अगवा किया था और उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

क्या है पूरा मामला?
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी अविनाश उर्फ शुभम तम्बोली (28 वर्ष), जो कि चांपा के वार्ड नंबर 25 का निवासी है, ने एक नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर भगा ले गया था। परिजनों की शिकायत पर थाना चांपा में दिनांक 26 अप्रैल 2026 को अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई थी।

बिलासपुर में दी दबिश, आरोपी ने कबूला जुर्म
मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक उमेश वैष्णव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी की। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर जब कड़ाई से पूछताछ की, तो उसने चौंकाने वाले खुलासे किए। आरोपी ने स्वीकार किया कि वह बालिका को शादी का झांसा देकर बिलासपुर की ओर भगा ले गया था। वहां उसने नाबालिग के साथ अनाचार (दुष्कर्म) की घटना को अंजाम दिया।


न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल
आरोपी द्वारा जुर्म स्वीकार किए जाने के बाद पुलिस ने उसे विधिवत गिरफ्तार किया। आरोपी अविनाश के विरुद्ध संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button