Chhattisgarhस्पोर्ट्स

IPL 2026: रायपुर में रिकॉर्ड क्रेज, टिकट ₹2000 से शुरू

रायपुर में 10 और 13 मई को हाई-वोल्टेज IPL मुकाबले, टिकट बुकिंग जल्द

रायपुर । छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में IPL के दो बड़े मुकाबले आयोजित होने जा रहे हैं। 10 और 13 मई को होने वाले ये मैच शाम 7:30 बजे से खेले जाएंगे, जिसमें क्रिकेट फैंस को हाई-वोल्टेज मुकाबले देखने को मिलेंगे।

किन टीमों के बीच होंगे मैच
10 मई को Royal Challengers Bengaluru (RCB) का मुकाबला Mumbai Indians से होगा।
वहीं 13 मई को RCB की टक्कर Kolkata Knight Riders से तय है।

टिकट बुकिंग और कीमत
टिकट बुकिंग 3 मई से शुरू होने की संभावना है। टिकट केवल RCB की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन खरीदे जा सकेंगे।
कीमतें लगभग ₹2000 से शुरू होकर ₹2500, ₹3500, ₹5000 और ₹8000 तक की अलग-अलग कैटेगरी में उपलब्ध रहेंगी।

टीमों का आगमन और तैयारी
RCB टीम 8 मई को रायपुर पहुंच सकती है और करीब 6 दिन तक यहां रुकेगी। इस दौरान टीम अभ्यास भी करेगी।
Mumbai Indians के भी 8 मई के बाद पहुंचने की उम्मीद है।

स्टेडियम में खास बदलाव
इस बार प्लैटिनम सीटों के सामने लगे कांच के पैनल हटा दिए गए हैं, जिससे दर्शक खिलाड़ियों को और करीब से देख सकेंगे। हालांकि मैच के बाद सुरक्षा कारणों से इन्हें फिर से लगा दिया जाएगा।

फैंस के लिए सलाह
क्रिकेट फैंस के लिए यह बड़ा मौका है, इसलिए टिकट बुकिंग शुरू होते ही जल्द सीट सुरक्षित करना बेहतर रहेगा।

Related Articles

Back to top button