छत्तीसगढ़जाँजगीर -चाँपा

राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में शामिल होने महाराष्ट्र रवाना हुए कोथारी के खिलाड़ी

जांजगीर चाम्पा। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोथारी के खेल शिक्षक एवं कोच अजय दुबे के साथ विद्यालय के खिलाड़ी करण बरेठ, समीर कंवर, सुमीत खुटे एवं कु. अनुराधा पटेल राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु कोथारी से बारामती (महाराष्ट्र) के लिए रवाना हुए।
राष्ट्रीय खेलों में चयन होने पर संस्था प्रमुख प्राचार्य गणेश राम भार्गव, विकास खंड शिक्षा अधिकारी, पंचायत के सरपंच एवं पंचगणों ने सभी खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य एवं सफलता के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

Related Articles

Back to top button