bjpChhattisgarhपॉलिटिक्स

बंगाल और असम में ऐतिहासिक जीत पर जांजगीर में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन; कचहरी चौक पर आतिशबाजी के साथ खिलाई ‘झालमुड़ी और मिठाई

जांजगीर-चांपा 4 मई 2026।  देश के तीन प्रमुख राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश—पश्चिम बंगाल, असम और पांडुचेरी में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक विजय के बाद जांजगीर-चांपा जिला मुख्यालय में जश्न का सैलाब उमड़ पड़ा। कचहरी चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल-ताशों, पटाखों और आतिशबाजी के साथ चुनावी जीत का स्वागत किया।

जनता के विश्वास की जीत” – नारायण चंदेल
पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष नारायण चंदेल ने इस जीत को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विकासवादी नीतियों पर देश की जनता की मुहर बताया। उन्होंने कहा, “यह जीत साबित करती है कि पूरे देश में विकास की लहर चल रही है। मोदी सरकार पर जनता का अटूट विश्वास ही भाजपा को हर कोने में मजबूती दे रहा है।”

ममता के तानाशाह शासन का अंत हो गया: अम्बेश जांगड़े
भाजपा जिलाध्यक्ष अम्बेश जांगड़े ने बंगाल के नतीजों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वहां ममता बनर्जी के तानाशाह शासन का अंत हो गया है। उन्होंने कहा, “अब बंगाल के लोग खुली हवा में सांस ले सकेंगे। भाजपा की सरकार वहां विकास के नए आयाम लिखेगी और लोगों के मन से भय का माहौल हमेशा के लिए खत्म होगा।”

झालमुड़ी स्टाल: जीत का अनोखा स्वाद
इस जश्न के दौरान व्यापारी प्रकोष्ठ जांजगीर के द्वारा एक विशेष ‘झालमुड़ी स्टाल’ लगाया गया था। कचहरी चौक पर आने-जाने वाले लोगों को लड्डू और झालमुड़ी खिलाकर जीत की खुशियां बांटी गईं। इस अनूठी पहल का नेतृत्व मनोज अग्रवाल, मुरली गुरनानी और ऋषि टहलनी ने किया।

प्रमुख उपस्थिति और उत्साह
इस विजय उत्सव में महिला और युवा कार्यकर्ताओं की भारी भागीदारी रही। कार्यक्रम में मुख्य रूप से नंदनी राजवाड़े, रेखा गढ़वाल, संतोषी दुबे, अमर सुलतानिया, प्रशांत सिंह, पंकज अग्रवाल, आशु गोस्वामी, पुष्पेंद्र सिंह, नवीन राठौर और विवेका गोपाल सहित सैकड़ों पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यकर्ताओं का कहना है कि इन नतीजों का सकारात्मक असर आगामी दिनों में छत्तीसगढ़ की राजनीति पर भी देखने को मिलेगा।

Related Articles

Back to top button