जाँजगीर -चाँपा

एनसीसी कैडेट लवली लसार को मिला ग्रुप कमांडर अवार्ड

जांजगीर चाम्पा। पीएमश्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक एक जांजगीर के एनसीसी कैडेट लवली लसार को यूनिट लेवल अरडीसी कल्चरल में बेहतर प्रदर्शन के लिए बेस्ट कैडेट ग्रुप कमांडर अवार्ड से सम्मानित किया गया। इस अवार्ड में कमान अधिकारी कर्नल सेंथिल कुमार एस ने एक हजार राशि एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। अवार्ड  कोरबा में चल रहे कैम्प के ओपनिंग एड्रेस के दौरान कैडेट एवं प्रथम एनसीसी अधिकारी दिनेश चतुर्वेदी को प्रदान किया गया। लवली ने बताया यह अवार्ड उनके मार्गदर्शक प्रथम एनसीसी अधिकारी दिनेश चतुर्वेदी के मार्गदर्शन से प्राप्त हुआ। इस दौरान एडम ऑफिसर कर्नल अमित यादव, एसएम डूंगर सिंह एवं आसपास के छह सौ कैडेट उपस्थित रहे । लवली की इस उपलब्धि पर विद्यालय की प्राचार्य परमेश्वरी सोनी, शिक्षक एवं एनसीसी कैडेट्स ने हर्ष व्यक्त किया है।

Related Articles

Back to top button