bjpपॉलिटिक्स

शिवरीनारायण: “श्री राम मिलेंगे” आश्रम में पं. दीनदयाल उपाध्याय जिला प्रशिक्षण महाभियान 19 मई से

तेंदुआ ग्राम में आयोजित दो दिवसीय शिविर में सहकारी बैंक बिलासपुर के अध्यक्ष रजनीश सिंह समेत जिले के सभी पदाधिकारी होंगे शामिल

जांजगीर-चांपा।  जिले के शिवरीनारायण क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तेंदुआ स्थित प्रसिद्ध “श्री राम मिलेंगे” आश्रम में दो दिवसीय ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला प्रशिक्षण महाभियान’ का आयोजन होने जा रहा है। यह महत्वपूर्ण प्रशिक्षण शिविर आगामी 19 और 20 मई को आयोजित किया जाएगा, जिसे लेकर स्थानीय स्तर पर तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

इस दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में मुख्य रूप से वर्ग प्रभारी और सहकारी बैंक बिलासपुर के अध्यक्ष रजनीश सिंह मौजूद रहेंगे, जो कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को संगठन की रीति-नीति से अवगत कराएंगे। इसके साथ ही भाजपा जिलाध्यक्ष अंबेश जांगड़े और वरिष्ठ नेता गुलाब सिंह की अगुवाई में जिले भर के प्रमुख पदाधिकारी इस महाभियान का हिस्सा बनेंगे।

सभी मोर्चों की रहेगी सक्रिय भागीदारी
शिविर की महत्ता को देखते हुए जांजगीर-चांपा जिले के अंतर्गत आने वाले भाजपा के सभी 7 मोर्चों के अध्यक्ष और महामंत्री अनिवार्य रूप से इस कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। इस आवासीय प्रशिक्षण के माध्यम से आगामी सांगठनिक कार्यों, सरकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार और बूथ स्तर पर पकड़ मजबूत करने की रणनीति तैयार की जाएगी।

Related Articles

Back to top button