जाँजगीर -चाँपापॉलिटिक्स

महंगाई के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों पर जताया आक्रोश

जांजगीर-चांपा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तख्तियां लेकर किया प्रदर्शन, केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों पर उठाए सवाल

जांजगीर चांपा। देश में लगातार बढ़ती महंगाई, पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस, खाद्य सामग्री एवं दैनिक उपयोग की
वस्तुओं के आसमान छूते दामों के विरोध में सैकड़ो की संख्या में उपस्थित नगर के कांग्रेसजन हाथों में तख्ती लिए “बहुत हुई महंगाई की मार, गद्दी छोड़ो मोदी सरकार नारों के साथ आज प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश एवं जिला कांग्रेस कमेटी के मार्गदर्शन में नगर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रामविलास राठौर के संयोजकत्व एवं क्षेत्रीय विधायक ब्यास कश्यप, गुलजार सिंह,देवेश सिंह, विवेक सिंह सिसोदिया ,रफीक सिद्दीकी ,भगवान दास गढ़वाल, अजीत सिंह राणा, ऋषिकेश उपाध्याय ,शिशिर द्विवेदी ,लोकेश राठौर, देव कुमार पांडे,बबला महाराज ,अरमान खान एवं कार्यकर्ताओं ने स्थानीय पेट्रोल पंप के पास विरोध प्रदर्शन किया गया ।
विधायक ब्यास कश्यप ने विरोध जताते हुए कहा कि वर्ष 2014 में अच्छे दिन लाने और बहुत हुई महंगाई की मार अबकी बार मोदी सरकार का नारा देकर जनता से राहत का वादा किया गया था आज जनता उन्हीं वादों की याद दिला रही है। उन्होंने आगे कहा कि जब तक चुनाव में प्रधानमंत्री व्यस्त थे तब तक डीजल पेट्रोल की दामों में बढ़ोतरी नहीं की गई जैसे ही चुनाव खत्म हुआ सरकार ने महंगाई बम फोड़ना प्रारंभ कर दिया है सरकार अब चुनाव बाद की वसूली आम जनता से कर रही है जबकि देश में यह संकट मोदी सरकार की गलत आर्थिक नीतियों की वजह से है।
कांग्रेसजनों ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार महंगाई नियंत्रण में पूरी तरह विफल साबित हुई है। एक ओर बेरोजगारी बढ़ रही है, वहीं दूसरी ओर आवश्यक वस्तुओं के दाम लगातार बढ़ने से जनता दोहरी मार झेल रही है।बढ़ते दामों ने आम आदमी का बजट बिगाड़ दिया है। केंद्र की मोदी सरकार जनता को राहत देने में असफल रही है। कांग्रेस पार्टी जनता की आवाज बनकर इस अन्यायपूर्ण महंगाई के खिलाफ लगातार संघर्ष करती रहेगी। इस दौरान प्रमुख रूप से परमेश्वर निर्मले, राजा सिद्दीकी,दिनेश महंत, पवन कश्यप,अनिल चौरसिया,शेषनाथ टंडन, दिलीप कश्यप,बाबूलाल जायसवाल, अनिल राठौर,छतराम साहू,अमन अग्रवाल, आकाश तिवारी,अंशु यादव, संस्कार राठौर,रवि राठौर,उमाशंकर यादव,हर्ष शुक्ला,किरण कुमार यादव, सत्ता राठौर, जितेंद्र दिनकर, अभिषेक सिंह, यश कुमार शर्मा, बेदी यादव, मुंशीराम सूर्यवंशी, दयाशंकर केवट, हीरानंद कश्यप, मनोज ताम्रकार,हीरामणि कश्यप, सतीश कुमार कश्यप, अमन तिवारी,सीताराम सिदार, भुनेश्वर राठौर ,सहित अन्य कांग्रेस जन उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button