क्राइमजाँजगीर -चाँपा

गांजा तस्करी पर कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 किलो गांजा और बाइक जब्त, आरोपी गिरफ्तार

धुरकोट के पास घेराबंदी कर पकड़ा गया आरोपी, एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर भेजा गया जेल

🔴 Aaj Ki Baat News | जांजगीर-चांपा

जांजगीर-चांपा जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 किलोग्राम गांजा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लगभग 2.50 लाख रुपए मूल्य का गांजा तथा परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त की है। आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप तथा सीएसपी योगिताबाली खापर्डे के मार्गदर्शन में अवैध कारोबारियों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान 23 जून 2026 को कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति गांजा लेकर क्षेत्र से गुजर रहा है। सूचना के आधार पर ग्राम धुरकोट के पास घेराबंदी कर जांच अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस जवानों ने तत्परता दिखाते हुए पीछा कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम घसियाराम साहू निवासी शिवरीनारायण बताया।

5 किलो गांजा और बाइक जब्त

तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से 5 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने गांजा के साथ घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया। जब्त सामग्री की कुल अनुमानित कीमत लगभग 2.50 लाख रुपए बताई गई है।

NDPS एक्ट के तहत भेजा गया जेल

बरामदगी के बाद आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया। आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

अवैध कारोबारियों पर जारी रहेगा अभियान

कोतवाली पुलिस ने कहा है कि थाना क्षेत्र में मादक पदार्थों और अन्य अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। कानून व्यवस्था और समाज को नशामुक्त बनाने के लिए कड़ी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

कार्रवाई में इनका रहा योगदान

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता, उप निरीक्षक बेलसज्जर लकड़ा, सहायक उप निरीक्षक अरुण कुमार सिंह, सहायक उप निरीक्षक मुकेश कुमार पांडेय, आरक्षक सुनील सूर्यवंशी, दुर्गेश राठौर, दिलीप सिंह एवं विनोद राठौर का विशेष योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button