शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, महिला थाना पुलिस की त्वरित कार्रवाई

पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया, न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
🔴 Aaj Ki Baat News | जांजगीर-चांपा
जांजगीर-चांपा जिले की महिला थाना पुलिस ने शादी का झांसा देकर महिला के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर त्वरित कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार, 24 जून 2026 को पीड़िता ने महिला थाना जांजगीर में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि पामगढ़ निवासी ब्रजेश खांडे (27 वर्ष) ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएसपी (अजाक) सतरूपा तारम के नेतृत्व में महिला थाना पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में महिला थाना प्रभारी सिलमानी टोप्पो, एएसआई ज्ञान प्रकाश खाखा, प्रतिभा राठौर, महिला प्रधान आरक्षक निशा पाण्डेय एवं एनुका तिर्की की विशेष भूमिका रही।




