जांजगीर-चांपा: मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 से मिली राहत, खगेन्द्र कुमार कश्यप को मिला नया राशन कार्ड

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 में शिकायत दर्ज होने के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए पात्र हितग्राही को नया राशन कार्ड जारी किया गया।
🔴 Aaj Ki Baat News | जांजगीर-चांपा
जांजगीर-चांपा। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 के माध्यम से एक और नागरिक की समस्या का समाधान हुआ है। नवागढ़ विकासखंड के ग्राम कुकदा निवासी खगेन्द्र कुमार कश्यप को शिकायत के त्वरित निराकरण के बाद नया राशन कार्ड जारी किया गया है। खगेन्द्र कुमार कश्यप लंबे समय से नया राशन कार्ड बनवाने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन आवश्यक औपचारिकताएं पूरी नहीं होने के कारण उनका आवेदन लंबित था। राशन कार्ड नहीं होने से उन्हें सार्वजनिक वितरण प्रणाली सहित विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ लेने में परेशानी हो रही थी।
शिकायत के बाद हुई त्वरित कार्रवाई
समस्या के समाधान के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत प्राप्त होते ही संबंधित विभाग ने मामले की जांच की। जांच में वे राशन कार्ड के लिए पात्र पाए गए, जिसके बाद नियमानुसार उनका नया राशन कार्ड जारी कर उन्हें उपलब्ध कराया गया।
हितग्राही ने जताया आभार
राशन कार्ड मिलने के बाद खगेन्द्र कुमार कश्यप ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और जिला प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए बेहद उपयोगी व्यवस्था साबित हो रही है।




