जनसेवाजाँजगीर -चाँपा

चांपा: लायंस क्लब ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण पर संगोष्ठी आयोजित

अनंता सिटी परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश, समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर निभाई सहभागिता

🔴 Aaj Ki Baat News | जांजगीर चांपा

लायंस क्लब चांपा द्वारा चांपा-बिर्रा रोड स्थित घठोली चौक के पास अनंता सिटी परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम एवं पर्यावरण संरक्षण विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्लब पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

पर्यावरण संरक्षण पर हुई चर्चा

1002620290290915943962909572

संगोष्ठी में पर्यावरण संरक्षण, हरियाली बढ़ाने और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराने की आवश्यकता पर विचार व्यक्त किए गए। उपस्थित लोगों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल का संकल्प लिया। कार्यक्रम में लायंस क्लब के अध्यक्ष एवं जोन चेयरपर्सन एमजेएफ लायन संतोष कुमार सोनी (अधिवक्ता), सचिव लायन वासुदेव चंद देवांगन, चेयरमैन लायन रामप्रपन्न देवांगन, वाइस चेयरमैन लायन डॉ. के.पी. राठौर, सचिव लायन सुरेश अग्रवाल, लायन विनोद कुमार अग्रवाल, रीजन चेयरपर्सन लायन राजेश अग्रवाल, डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन एमजेएफ लायन संतोष कुमार अग्रवाल, लायन एम.के. पारीक, लायन डॉ. जी.पी. दुबे, लायन बजरंग लाल अग्रवाल, लायन बैजनाथ देवांगन, एमजेएफ लायन नंदकुमार देवांगन एवं लायन खूबचंद देवांगन सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

अनंता सिटी के मैनेजिंग डायरेक्टर आशीष अग्रवाल, पियूष अग्रवाल, मैनेजर रमेश बरेठ, दिनेश बरेठ एवं योगेंद्र बंजारे सहित अन्य लोगों के सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Related Articles

Back to top button