जाँजगीर -चाँपा

जिला पंचायत अध्यक्ष सत्यलता आनंद मिरी की पहल रंग लाई, बैठकों में प्लास्टिक पानी की बोतलों पर प्रतिबंध

जिला पंचायत की सामान्य सभा में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित, बैठकों में सिंगल यूज प्लास्टिक की बोतलों के स्थान पर पर्यावरण अनुकूल व्यवस्था होगी।

🔴 Aaj Ki Baat News | जांजगीर-चांपा

जिला पंचायत अध्यक्ष इंजी. सत्यलता आनंद मिरी की पहल पर जिला पंचायत की सामान्य सभा में बैठकों के दौरान सिंगल यूज प्लास्टिक की पानी की बोतलों के उपयोग पर प्रतिबंध लगाने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। जिला पंचायत के अनुसार, यह फैसला पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्त कार्य संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से लिया गया।

सर्वसम्मति से पारित हुआ प्रस्ताव

सामान्य सभा में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने जिला पंचायत की सामान्य सभा सहित सभी बैठकों में प्लास्टिक की पैक्ड पानी की बोतलों के उपयोग पर प्रतिबंध लगाने के प्रस्ताव का समर्थन किया। बैठक में यह निर्णय सर्वसम्मति से पारित किया गया।

पर्यावरण अनुकूल व्यवस्था अपनाई जाएगी

जिला पंचायत के अनुसार, अब बैठकों में प्लास्टिक की पैक्ड पानी की बोतलों के स्थान पर स्वच्छ पेयजल की वैकल्पिक एवं पर्यावरण अनुकूल व्यवस्था की जाएगी। इसका उद्देश्य प्लास्टिक कचरे को कम करना और शासकीय कार्यालयों में जिम्मेदार एवं सतत कार्य संस्कृति को बढ़ावा देना है।

अध्यक्ष ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

जिला पंचायत अध्यक्ष इंजी. सत्यलता आनंद मिरी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। उनके अनुसार, छोटे-छोटे प्रयास बड़े बदलाव की नींव रखते हैं। यदि शासकीय कार्यालय स्वयं प्लास्टिक मुक्त व्यवस्था अपनाएंगे तो समाज में भी सकारात्मक संदेश जाएगा और लोग पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित होंगे।

सदस्यों ने पहल का किया समर्थन

जिला पंचायत के अनुसार, सामान्य सभा में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने इस पहल की सराहना करते हुए जिले के अन्य शासकीय कार्यालयों, संस्थानों और आम नागरिकों से भी प्लास्टिक के उपयोग को कम करने तथा पर्यावरण अनुकूल विकल्प अपनाने की अपील की। बैठक में लिए गए इस निर्णय को जिले में स्वच्छ, हरित और पर्यावरण हितैषी कार्य संस्कृति की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया गया।

Related Articles

Back to top button