क्राइमजाँजगीर -चाँपा

दहेज के लिए नवविवाहिता को किया मजबूर; जहर खाने से हुई मौत के मामले में पति और सास-ससुर गिरफ्तार

जांजगीर चाम्पा। दहेज की वेदी पर एक और नवविवाहिता की बलि चढ़ गई। मुलमुला थाना क्षेत्र के ग्राम नरियरा में दहेज के लिए प्रताड़ित करने और आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पुलिस ने पति, सास और ससुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 80 और 3(5) के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतिका जागृति श्रीवास का विवाह वर्ष 2024 में महेश कुमार श्रीवास के साथ हुआ था। शादी के महज एक माह बाद ही पति महेश, ससुर अशोक कुमार श्रीवास और सास राजकुमारी श्रीवास ने दहेज कम लाने की बात कहकर उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। 8 दिसंबर 2025 को प्रताड़ना से तंग आकर जागृति ने कीटनाशक जहर का सेवन कर लिया, जिसकी इलाज के दौरान सिम्स अस्पताल बिलासपुर में मृत्यु हो गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देश पर मुलमुला पुलिस ने टीम गठित की। मर्ग जांच में प्रताड़ना की पुष्टि होने पर आरोपियों को घेराबंदी कर ग्राम नरियरा से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है, जिसके बाद उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

Related Articles

Back to top button