तिरंगे के रंग में रंगा जांजगीर, भाजपा की भव्य तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब; भारत माता के जयकारों से गूंजा शहर

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर देशभक्ति के रंग में रंगा जांजगीर; नारायण चंदेल व अम्बेश जांगड़े समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद
जांजगीर-चांपा। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला जांजगीर-चांपा द्वारा गुरुवार (13 अगस्त 2026) को जांजगीर नगर में भव्य ‘तिरंगा यात्रा’ निकाली गई। हाथों में लहराते राष्ट्रीय ध्वज और राष्ट्रभक्ति के गगनभेदी नारों से पूरा शहर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।
नैला स्टेशन चौक से शुरू हुई पदयात्रा
इस तिरंगा यात्रा का शुभारंभ नैला स्टेशन चौक (परशुराम चौक) से हुआ। यहां से सैकड़ों की संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और आम नागरिक हाथों में तिरंगा लेकर पैदल रवाना हुए। यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों नेताजी चौक, कचहरी चौक से होते हुए शहीद स्मारक चौक पहुंची। वहां कार्यकर्ताओं ने देश के वीर शहीदों को पुष्प अर्पित कर नमन किया और श्रद्धांजलि दी।

“तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक”
भाजपा नेताओं ने कहा कि तिरंगा भारत की राष्ट्रीय अस्मिता का प्रतीक है। देश की आजादी के लिए लाखों सेनानियों ने अपना सर्वस्व न्योछावर किया है। इस यात्रा का उद्देश्य नई पीढ़ी में देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और अखंडता की भावना को जगाना है।

दिग्गज नेताओं और कार्यकर्ताओं की रही मौजूदगी
समारोह में मुख्य रूप से श्री भूपेंद्र सवन्नी, पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, रामदेव कुमावत, भाजपा जिलाध्यक्ष अम्बेश जांगड़े, श्रीमती कमलादेवी पाटले, श्रीमती सत्यलता मीरी, प्रशांत सिंह ठाकुर, अमर सुल्तानिया, नंदिनी राजवाड़े, नंद चौधरी, इंजी रवि पाण्डेय, आशुतोष गोस्वामी, पंकज अग्रवाल, पुष्पेंद्र प्रताप सिंह, विकास शर्मा, हितेश यादव, आकाश सिंह, दिनेश राठौर सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
भाजपा जिला संगठन ने यात्रा को सफल बनाने के लिए सभी नागरिकों एवं कार्यकर्ताओं का आभार जताया।





