80 वां स्वतंत्रता दिवस: मुख्य समारोह में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने किया ध्वजारोहण, ली परेड की सलामी

स्वतंत्रता सेनानियों और उत्कृष्ट कर्मियों का सम्मान; सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रही शानदार प्रस्तुति
जांजगीर-चांपा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शासकीय हाईस्कूल मैदान में आयोजित मुख्य समारोह में कौशल विकास एवं तकनीकी शिक्षा, रोजगार तथा अनुसूचित जाति विकास मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। उन्होंने मुख्यमंत्री के जनता के नाम संदेश का वाचन किया और सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं एवं बधाई दीं। इस अवसर पर उन्होंने हर्षोल्लास एवं उमंग के प्रतीक तिरंगे गुब्बारे आकाश में छोड़े।
स्वतंत्रता सेनानियों का सम्मान एवं पौधरोपण
मुख्य अतिथि मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व शहीदों के परिजनों को शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। समारोह के उपरांत उन्होंने पीएमश्री स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक-1 में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण भी किया।

परेड और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के परिणाम
समारोह में सुरक्षा बलों, एनसीसी कैडेट्स और स्कूली छात्र-छात्राओं ने आकर्षक मार्च पास्ट और मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं:

- परेड (सीनियर वर्ग): जिला पुलिस बल को प्रथम, एनसीसी बालिका टीसीएल महाविद्यालय को द्वितीय तथा एनसीसी बालक टीसीएल महाविद्यालय को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।
- परेड (जूनियर वर्ग): एनसीसी ज्ञानदीप उमावि प्रथम, एनसीसी 325 ट्रूप शा.उ.मा.वि. बालक द्वितीय एवं एनसीसी सेजेस क्रमांक-1 बालिका तृतीय स्थान पर रहे।
- गाइड दल: शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गट्टानी प्रथम तथा शासकीय कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय द्वितीय स्थान पर रहे।
- सांस्कृतिक कार्यक्रम: कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय हरदी को प्रथम, ज्ञानदीप उमावि को द्वितीय तथा सेजेस चांपा को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।
शहीद स्मारक में अमर जवानों को दी श्रद्धांजलि

मुख्य समारोह के बाद मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब ने जिला मुख्यालय स्थित कचहरी चौक के शहीद स्मारक पहुंचकर अमर जवानों एवं शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।
जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी रहे उपस्थित
कार्यक्रम में विधायक ब्यास कश्यप, पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, पूर्व संसदीय सचिव अंबेश जांगड़े, पूर्व सांसद श्रीमती कमला देवी पाटले, पूर्व विधायक मोतीलाल देवांगन, पूर्व विधायक चुन्नीलाल साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सत्यलता आनंद मिरी, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रेखा देवा गढ़ेवाल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष गगन जयपुरिया, नगर पालिका उपाध्यक्ष मोहन यादव, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती उमा राजेन्द्र राठौर, जिला पंचायत सदस्य राजकुमार साहू, अमर सुल्तानिया, इंजी. रवि पांडेय, आशुतोष गोस्वामी, आनंद मिरी, कलेक्टर जन्मेजय महोबे, पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय, जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार पोयाम सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी, छात्र-छात्राएं एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन सतीश सिंह एवं दीपक यादव ने किया।







