क्राइमजाँजगीर -चाँपा

हिरासत में युवक की मौत के बाद भड़का जनआक्रोश, चांपा थाने का घेराव; आरक्षक निलंबित

आबकारी एक्ट में पकड़ा गया था मेंहदीपारा का कुल्लू उर्फ शिव सहिस, परिजनों ने लगाया पिटाई का आरोप; 5 बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

🔴 जांजगीर चांपा । आबकारी एक्ट के तहत पुलिस हिरासत में लिए गए एक युवक की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मेंहदीपारा के स्थानीय निवासी और मृतक के परिजन भारी संख्या में चांपा थाने पहुंच गए और थाने का घेराव कर जमकर विरोध दर्ज कराया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय ने ड्यूटी पर तैनात आरक्षक ईश्वरी राठौर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

img 20260910 wa00151663448367570103292

धारा 34(2) के तहत पुलिस ने लिया था कस्टडी में

चांपा पुलिस ने बुधवार को मेंहदीपारा निवासी कुल्लू उर्फ शिव सहिस को अवैध शराब बिक्री के आरोप में आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत पकड़ा था। पुलिस के अनुसार हिरासत में रखने के दौरान बुधवार शाम युवक की अचानक तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद उसे प्राथमिक उपचार के लिए चांपा के स्थानीय अस्पताल ले जाया गया।

बिलासपुर रेफर के बजाय जांजगीर जिला अस्पताल में दम तोड़ा

चांपा अस्पताल में स्वास्थ्य में सुधार न होने पर युवक को तत्काल जांजगीर जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां गुरुवार सुबह करीब 8 बजे उपचार के दौरान उसकी सांसें थम गईं। मौत की खबर सामने आते ही परिजनों ने चांपा थाने का घेराव कर दिया। परिजनों ने सीधा आरोप लगाया कि पुलिस हिरासत में युवक के साथ बर्बरतापूर्वक मारपीट और शारीरिक प्रताड़ना की गई, जिसके चलते उसकी जान गई।

परिजनों के प्रदर्शन के बाद आरक्षक पर गिरी गाज, निष्पक्ष जांच जारी

मृतक अपने पीछे पांच मासूम बच्चों का भरा-पूरा परिवार छोड़ गया है, जिसकी मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों के बढ़ते आक्रोश के बीच एसपी विजय कुमार पाण्डेय ने आरक्षक ईश्वरी राठौर के निलंबन आदेश जारी कर दिए हैं। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और जांच के बाद ही मौत की वास्तविक परिस्थितियों और परिजनों के आरोपों की स्थिति स्पष्ट होगी।

inshot 20260910 141119477 768x7687952326274653200279 1

Related Articles

Back to top button