Chhattisgarhजाँजगीर -चाँपापॉलिटिक्स

जांजगीर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

मतदाता सूची पुनरीक्षण पर उठाए सवाल; कांग्रेस नेताओं ने की मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे और निष्पक्ष चुनाव की मांग

🔴 आज की बात News | जांजगीर। लोकतंत्र की रक्षा, मताधिकार की सुरक्षा और चुनाव प्रणाली में पूरी पारदर्शिता की मांग को लेकर कांग्रेस पार्टी ने जिला मुख्यालय जांजगीर में व्यापक विरोध प्रदर्शन किया। नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रामविलास राठौर के संयोजन में आयोजित इस आंदोलन में जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेश अग्रवाल, क्षेत्रीय विधायक ब्यास कश्यप सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए। कांग्रेसजनों ने शहीद स्मारक से बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रतिमा स्थल तक पैदल मार्च निकाला तथा केंद्र सरकार व चुनाव आयोग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके बाद कचहरी चौक में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन कर महामहिम राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया।

मतदाता सूची पुनरीक्षण पर उठाए सवाल

विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की आड़ में वास्तविक और पात्र मतदाताओं के नाम काटे जाने की आशंका बढ़ गई है, जिससे चुनाव की निष्पक्षता पूरी तरह संदेह के घेरे में आ गई है। नेताओं ने कहा कि वोट की ताकत को कमजोर करना आम जनता की आवाज दबाने जैसा है। पार्टी ने स्पष्ट किया कि मताधिकार के संरक्षण के लिए ‘वोट चोरी, गद्दी छोड़’ अभियान के जरिए जमीनी संघर्ष लगातार जारी रहेगा।

बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग

प्रदर्शन को संबोधित करते हुए विधायक ब्यास कश्यप ने कहा कि चुनाव आयोग की साख और जनता का भरोसा कायम करने के लिए मुख्य चुनाव आयुक्त को अपने पद से तत्काल इस्तीफा देना चाहिए। उन्होंने एसआईआर प्रक्रिया को तुरंत रद्द करने और आगामी चुनावों में मतपत्र यानी बैलेट पेपर से वोटिंग की पुरानी व्यवस्था बहाल करने की बात कही। जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने कहा कि संवैधानिक संस्थाओं की विश्वसनीयता पर उठ रहे सवालों का तथ्यात्मक और संतोषजनक समाधान होना बेहद जरूरी है।

वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता रहे उपस्थित

आंदोलन के दौरान नगर कांग्रेस अध्यक्ष रामविलास राठौर, जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेश अग्रवाल, विधायक ब्यास कश्यप, जिला उपाध्यक्ष रमेश पैगवार, भगवानदास गढ़वाल, महामंत्री विवेक सिंह सिसोदिया, शिशिर द्विवेदी, अजीत सिंह राणा, ऋषिकेश उपाध्याय, राइस किंग खूंटे, सेवादल संयोजक देव कुमार पांडे, मजदूर प्रकोष्ठ प्रमुख चंद्रप्रकाश ओग्रे भाकू, युवा कांग्रेस नेता आकाश तिवारी, अमन अग्रवाल, दिनेश पांडे, प्रीतम कश्यप, संतोष गढ़वाल बोबई, अनिल चौरसिया, भोलू यादव, दुष्यंत यादव, मनोरमा पाटेकर, रजनी सूर्यवंशी, सत्यभामा टंडन, बरखा वैष्णव, अनिल राठौर, पार्षद अरमान खान, रेखा सोनवान, जगदीश्वरी, रवि सूर्यवंशी, संतोषी राठौर, नर्मदा सूर्यवंशी, बबलू राठौर, संस्कार राठौर, शशिकांता हंसेलिया, सुशील यादव, बेदी यादव, अतीक कुरैशी, विजय कुशवाहा, सदन खरे, वासु यादव, सावन पाटेकर, चन्द्रसेन राठौर, प्रकाश खरे, पद्माकर कश्यप, मुन्नी रात्रे, सरोजनी वस्त्रकार, श्रीबाई और बहतीन सारथी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button