छत्तीसगढ़बिलासपुर

बिलासपुर सेंट्रल जेल में लहूलुहान हुआ किचन: उम्रकैद के कैदी ने हंसिया से रेता अपना गला, सिम्स में भर्ती

बिलासपुर | छत्तीसगढ़ की सबसे सुरक्षित मानी जाने वाली बिलासपुर सेंट्रल जेल से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहाँ आजीवन कारावास की सजा काट रहे एक कैदी ने जेल के किचन में सब्जी काटते समय खुदकुशी की कोशिश की। कैदी ने सब्जी काटने वाले हंसिये से अपने गले पर जानलेवा हमला कर दिया, जिससे जेल परिसर में हड़कंप मच गया।


सब्जी काटते-काटते उठाया खौफनाक कदम
मिली जानकारी के अनुसार, घटना उस वक्त हुई जब जेल के किचन में रोजाना की तरह कैदी खाना बनाने की तैयारी कर रहे थे। कैदी विकास कश्यप, जो पिछले दो साल से हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहा था, अन्य कैदियों के साथ सब्जी काट रहा था। इसी दौरान उसने अचानक पास रखे हंसिये से अपने गले पर वार कर दिया।


जेल सुरक्षा पर खड़े हुए बड़े सवाल
जैसे ही विकास लहूलुहान होकर जमीन पर गिरा, वहां मौजूद प्रहरियों और अन्य कैदियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। जेल प्रशासन ने आनन-फानन में एम्बुलेंस बुलाकर उसे सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों के मुताबिक, कैदी की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है और उसका इलाज जारी है।

Related Articles

Back to top button