क्राइमछत्तीसगढ़जाँजगीर -चाँपा

घर में घुसकर मारपीट करने वाले एक महिला समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर चाम्पा। पुरानी रंजिश को लेकर घर में घुसकर मारपीट करने वाले आरोपियों के खिलाफ कोटमीसोनार पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। पुलिस ने मामले में त्वरित तत्परता दिखाते हुए एक महिला सहित चार मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। इस प्रकरण में एक विधि विरुद्ध बालक (नाबालिग) भी शामिल पाया गया है।


क्या है पूरा मामला?
मामले का विवरण कुछ इस प्रकार है कि प्रार्थी शुभम यादव, निवासी स्कूल पारा कोटमीसोनार, ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के मुताबिक, 08 फरवरी 2026 की रात करीब 9:30 बजे आरोपी एक राय होकर प्रार्थी के घर में जबरन घुस गए। पुरानी रंजिश के चलते आरोपियों ने प्रार्थी के साथ अश्लील गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। जब प्रार्थी की मां बीच-बचाव करने आईं, तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। प्रार्थी की शिकायत पर थाना अकलतरा में आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 83/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296, 115 (2), 351 (2), 331 (6) और 3 (5) के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक भास्कर शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित दबिश देकर सभी आरोपियों को उनके निवास स्थान से पकड़ा। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम:
विजय कुमार केंवट (39 वर्ष)
कन्या कुमारी केंवट (36 वर्ष)
रामेश्वर उर्फ परमेश्वर केंवट (28 वर्ष)
अजय केवट (38 वर्ष) सभी निवासी कोटमीसोनार, थाना अकलतरा

Related Articles

Back to top button