क्राइमजाँजगीर -चाँपा

एक रात में जांजगीर-चांपा पुलिस का बड़ा एक्शन, 56 फरार वारंटी गिरफ्तार


कॉम्बिंग गश्त के दौरान 34 गिरफ्तारी व 22 स्थायी वारंटी धराए, डकैती के दो साल से फरार आरोपी भी पकड़े गए

जांजगीर-चांपा । जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक  विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  उमेश कुमार कश्यप के सतत मार्गदर्शन में बीती रात जिलेभर में विशेष कॉम्बिंग गश्त एवं दबिश अभियान चलाया गया, जिसमें पुलिस को बड़ी सफलता मिली।

अभियान के दौरान जिले के विभिन्न थाना एवं चौकी क्षेत्रों से कुल 56 फरार वारंटियों को गिरफ्तार किया गया। इनमें 34 गिरफ्तारी वारंटी तथा 22 स्थायी वारंटी शामिल हैं। पुलिस टीमों ने इन वारंटियों को अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर गिरफ्तार किया।

अभियान के तहत थाना जांजगीर से 12 गिरफ्तारी वारंटी एवं 02 स्थायी वारंटी, चौकी नैला से 02 गिरफ्तारी वारंटी, थाना बलौदा से 01 गिरफ्तारी एवं 04 स्थायी वारंटी, थाना अकलतरा से 03 गिरफ्तारी एवं 01 स्थायी वारंटी, थाना मुलमुला से 01 गिरफ्तारी एवं 01 स्थायी वारंटी, थाना पामगढ़ से 03 स्थायी वारंटी, थाना नवागढ़ से 06 गिरफ्तारी वारंटी, थाना शिवरीनारायण से 03 गिरफ्तारी एवं 05 स्थायी वारंटी, थाना चांपा से 03 गिरफ्तारी एवं 04 स्थायी वारंटी, थाना बम्हनीडीह से 01 स्थायी वारंटी, थाना बिर्रा से 01 गिरफ्तारी एवं 01 स्थायी वारंटी तथा कोटमीसोनार चौकी से 02 गिरफ्तारी वारंटी गिरफ्तार किए गए।

img 20260118 wa00172112742910893738482

डकैती के मामले में बड़ी सफलता

कॉम्बिंग गश्त के दौरान थाना चांपा क्षेत्र में दर्ज डकैती के एक मामले में पिछले दो वर्षों से फरार चल रहे दो स्थायी वारंटियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है।

अपराधियों में हड़कंप

img 20260118 wa00163314863462891284452
img 20260118 wa00198855523478912953476

एक ही रात में बड़ी संख्या में फरार वारंटियों की गिरफ्तारी से जिले के असामाजिक तत्वों में हड़कंप मच गया है। यह पूरी कार्रवाई संबंधित थाना प्रभारियों एवं पुलिस बल की सक्रिय सहभागिता से पूरी सतर्कता और प्रतिबद्धता के साथ संपन्न हुई।

Related Articles

Back to top button