जाँजगीर -चाँपा

भागवत गोष्ठी का वृक्षारोपण अभियान 19 जुलाई को, धुरकोट में 150 से अधिक पौधे लगाने का संकल्प

पर्यावरण संरक्षण और सनातन संस्कारों के संदेश के साथ धुरकोट में होगा वृक्षारोपण, महाप्रसाद का भी आयोजन।

🔴 Aaj Ki Baat News | जांजगीर चाम्पा

पर्यावरण संरक्षण और सनातन संस्कारों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भागवत गोष्ठी की ओर से 19 जुलाई (रविवार) को वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम जांजगीर के समीप ग्राम धुरकोट स्थित महंत आश्रम में सुबह 10 बजे से शुरू होगा। भागवत गोष्ठी के अंकित अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान 150 से अधिक पौधे लगाने का संकल्प लिया गया है। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन पर विद्वानों और कथावाचकों के विचार भी होंगे। साथ ही बच्चों द्वारा भी पर्यावरण संरक्षण विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किए जाएंगे।

महंत श्री-श्री सीताराम दास जी महाराज के सानिध्य में होगा आयोजन

यह कार्यक्रम महंत श्री-श्री सीताराम दास जी महाराज के सानिध्य में आयोजित किया जाएगा। वृक्षारोपण के बाद दोपहर 12:30 बजे से महाप्रसाद (भंडारा) का आयोजन रखा गया है। कार्यक्रम में भागवत कथा प्रेमियों से सपरिवार एवं बच्चों सहित शामिल होने का आग्रह किया गया है।

वृक्ष हमारे प्राणदाता हैं’

पर्यावरण प्रेमी पवन कुमार अग्रवाल और शशिभूषण सोनी ने कहा कि वृक्ष हमारे प्राणदाता और जीवन के रक्षक हैं। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से वृक्ष लगाने, उनकी देखभाल करने और धरती को हरा-भरा बनाने के संकल्प के साथ इस अभियान से जुड़ने की अपील की।

Related Articles

Back to top button