क्राइमजाँजगीर -चाँपा

पामगढ़ : धारदार हथियार लहराकर राहगीरों को डरा रहा था युवक, पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा

जांजगीर-चांपा: पामगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम भैसो में सड़क पर सरेआम धारदार हथियार लहराकर लोगों को डराने वाले एक शातिर युवक को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक बीच सड़क पर ‘कत्ता’ जैसा खतरनाक हथियार दिखाकर राहगीरों को भयभीत कर रहा था।
थाना प्रभारी निरीक्षक सावन कुमार सारथी को मुखबिर से सूचना मिली थी कि भैसो-सेमरिया रोड पर एक युवक लोहे का धारदार हथियार हाथ में लेकर आने-जाने वालों को डरा-धमका रहा है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए पामगढ़ पुलिस की टीम ने तत्काल मौके पर दबिश दी और घेराबंदी कर आरोपी को रंगे हाथों पकड़ लिया।
पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपी की पहचान सागर प्रजापति उर्फ कौवा (20 वर्ष), निवासी ग्राम भैसो के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से: एक नग लोहे का धारदार कत्तानुमा हथियार जप्त किया गया है।
कार्यवाही: आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।
गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button