जाँजगीर -चाँपासुशासन तिहार

सुशासन तिहार: जनसमस्या निवारण शिविर के माध्यम से नागरिकों की समस्याओं का किया जा रहा त्वरित निराकरण

ग्राम पंचायत अमोरा में जनसमस्या निवारण शिविर का हुआ आयोजन

कलेक्टर सहित जनप्रतिनिधि शिविर में हुए शामिल, योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने नागरिकों से की अपील

शिविर में पात्र हितग्राहियों को पीएम आवास की चाबी, रोजगार कार्ड, किसान किताब, चेक सहित अन्य सामग्रियों का किया गया वितरण

10023547261564674731009321475

जांजगीर-चांपा, 20 मई 2026। मुख्यमंत्री की मंशानुसार आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण तथा नागरिकों को सरल, पारदर्शी एवं सुगम सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिले में सुशासन तिहार अंतर्गत जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज जनपद पंचायत नवागढ़ के ग्राम पंचायत अमोरा स्थित शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल परिसर में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। ग्राम पंचायत अमोरा क्लस्टर अंतर्गत अमोरा, सेंदरी, महंत, खैरा, दर्री, घुठिया, चौराभांठा, अवरीद, चोरभट्ठी, बुड़ेना, जगमहंत, सिंऊड़, दहिदा, बरबसपुर, सेमरा, तेन्दुआ, गिद्धा, पोंड़ी एवं कोटिया ग्राम पंचायत शामिल रहे।

शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों के माध्यम से नागरिकों को जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही पात्र हितग्राहियों को विभिन्न हितग्राहीमूलक योजनाओं से लाभान्वित किया गया। इस दौरान हितग्राहियों को जाति प्रमाण पत्र, किसान किताब, बी-1, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, नक्शा-खसरा, चेक एवं सम्मान पत्र वितरित किए गए। स्व-सहायता समूह की महिलाओं को स्वरोजगार एवं आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देने हेतु ऋण स्वीकृति पत्र भी प्रदान किए गए। प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत निर्मित आवासों की चाबियां भी हितग्राहियों को सौंपी गईं। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा गोद भराई एवं अन्नप्राशन कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया।

जनपद पंचायत नवागढ़ के ग्राम पंचायत अमोरा में आयोजित शिविर में कुल 1320 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 1203 मांग एवं 117 शिकायत से संबंधित रहे।

10023547282243433729052188485

पूर्व नेता प्रतिपक्ष  नारायण चंदेल ने कहा कि शासन द्वारा सभी वर्गों के लिए विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इस कार्यक्रम का उद्देश्य जनता के बीच पहुंचकर संवाद करना, उनकी समस्याओं को समझना एवं उनका निराकरण करना है। उन्होंने कहा कि आमजन को योजनाओं की जानकारी, प्रक्रिया एवं लाभों के प्रति जागरूक करना आवश्यक है। साथ ही जल संरक्षण, जल के सदुपयोग एवं अधिक से अधिक पौधारोपण करने की अपील की।

कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने कहा कि सुशासन तिहार का उद्देश्य गांव के प्रत्येक व्यक्ति की मांग एवं समस्या का समय-सीमा में पारदर्शी तरीके से निराकरण सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि समस्याओं के निराकरण की जानकारी संबंधित हितग्राहियों को दी जाएगी तथा सभी विभाग समय-सीमा में समाधान सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि विभिन्न योजनाओं में ई-केवाईसी कराने में किसी प्रकार का शुल्क नहीं लगता है और सभी हितग्राहियों से ई-केवाईसी कराने की अपील की। कलेक्टर ने शिक्षा की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता बताते हुए अभिभावकों से स्कूल एवं पैरेंट्स मीटिंग से नियमित रूप से जुड़ने की अपील की। उन्होंने पीएम सूर्यघर योजना की जानकारी देते हुए कहा कि इस योजना के तहत सब्सिडी का लाभ लेकर लोग सोलर ऊर्जा अपनाकर आर्थिक बचत कर सकते हैं।

1002354725135822603064919325

इस दौरान जिला पंचायत सदस्य  राजकुमार साहू,  घासीराम कश्यप, श्रीमती आरती तिवारी,  अखिलेश भीष्म,  रामसाय खुटे,  राजकुमार कश्यप,  लखनलाल साहू, अमन प्रताप सिंह, सरपंच  राकेश कुमार कश्यप, जिला पंचायत सीईओ  गोकुल रावटे, जनपद पंचायत नवागढ़ सीईओ  बी.आर. वर्मा सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

21 मई को ग्राम पंचायत बिलारी में होगा शिविर का आयोजन

सुशासन तिहार अंतर्गत 21 मई को जनपद पंचायत पामगढ़ के ग्राम पंचायत बिलारी स्थित शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला बिलारी में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किया जाएगा। इस क्लस्टर में बिलारी, धरदेई, लोहर्सी, महका, मेंहदी, बुंदेला, भवंतरा, पनगांव, कोसला, पेण्ड्री, बारगांव, चेउडीह, कुटराबोड़, भदरा, डुड़गा, मुड़पार (ब), मेंउ, कोहका एवं पकरिया सहित कुल 19 ग्राम पंचायत शामिल रहेंगे।

10023547277409177656322167686

Related Articles

Back to top button