bjpजाँजगीर -चाँपा

13 अगस्त को जांजगीर में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा: भाजपा जिलाध्यक्ष अम्बेश जांगड़े ने नागरिकों से की शामिल होने की अपील

नैला स्टेशन चौक से शहीद स्मारक तक निकाली जाएगी यात्रा; राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश देंगे कार्यकर्ता व नगरवासी

जांजगीर-चांपा। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला जांजगीर-चांपा द्वारा गुरुवार, 13 अगस्त 2026 को जांजगीर नगर में भव्य ‘तिरंगा यात्रा’ का आयोजन किया जा रहा है। यह यात्रा नैला स्टेशन चौक (परशुराम चौक) से प्रारंभ होकर शहीद स्मारक चौक, जांजगीर तक पहुंचेगी। इसमें भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में आम नागरिक सहभागी होंगे।

राष्ट्रभक्ति और सम्मान का प्रतीक है तिरंगा

भाजपा जिलाध्यक्ष अम्बेश जांगड़े ने जांजगीर नगर एवं क्षेत्र के सभी नागरिकों, प्रबुद्धजनों, समाज सेवियों और कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर निकाली जा रही यह यात्रा देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता, अखंडता और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना को मजबूत करने का माध्यम है।

शहीदों को नमन करने की अपील

श्री जांगड़े ने नगरवासियों से विनम्र आग्रह किया कि सभी नागरिक अपने हाथों में तिरंगा लेकर इस भव्य यात्रा में शामिल हों और देश के स्वतंत्रता सेनानियों तथा वीर शहीदों के प्रति अपनी श्रद्धा व सम्मान प्रकट करें। उन्होंने इस आयोजन को ऐतिहासिक और सफल बनाने के लिए जनसहभागिता की अपील की है।

Related Articles

Back to top button