Chhattisgarhजाँजगीर -चाँपा

अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन, शहीद अग्निवीरों को दी गई श्रद्धांजलि

जांजगीर-चांपा 15 अप्रैल 2026। नगर सेना, अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाएँ तथा एसडीआरएफ मुख्यालय रायपुर के निर्देशानुसार 20 अप्रैल 2026 तक अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह मनाया जाएगा। जिला सेनानी एवं जिला अग्निशमन अधिकारी सुश्री योग्यता साहू ने बताया कि अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह के तहत प्रथम दिवस पर शहीद अग्निवीरों को श्रद्धांजली देकर कार्यकम की शुरूआत की गई। जिले में तैनात फायर फाइटर्स को उनके दायित्वों को ब्रीफ करने के पश्चात जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली नगर सेना एवं अग्निशमन कार्यालय जांजगीर से निकाल कर केरा चौक, पेण्ड्री से होते हुये हाईवे रोड से खोखरा चौंक से वापस नगर सेना एवं अग्निशमन कार्यालय जांजगीर पर समाप्त हुई। शहरवासी एवं आमजनों में अग्नि सुरक्षा संबंधी जागरूकता लाने के लिये बेनर, पोस्टर के माध्यम से प्रेरित किया गया। इस अवसर पर जिला सेनानी एवं जिला अग्निशमन अधिकारी सुश्री योग्यता साहू तथा फायर कर्मचारियों सहित बड़ी संख्या में नगर सैनिक उपस्थित रहे।

10022064394544200560763237758

Related Articles

Back to top button