राज्यपाल रमेन डेका ने पूनम अग्रवाल को ‘राष्ट्रीय नारी शक्ति सम्मान’ से नवाजा, सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए मिली पहचान

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन द्वारा भिलाई के एस.एन.जी. ऑडिटोरियम (सेक्टर-4) में आयोजित प्रादेशिक पत्रकार सम्मेलन और सम्मान समारोह में जांजगीर-चांपा जिले का मान बढ़ा है। मारवाड़ी युवा मंच जागृति शाखा नैला की अध्यक्ष श्रीमती पूनम अग्रवाल को उनके उत्कृष्ट सामाजिक और जनसेवा कार्यों के लिए ‘राष्ट्रीय नारी शक्ति सम्मान 2026’ से सम्मानित किया गया है।
राज्यपाल के हाथों मिला सम्मान
छत्तीसगढ़ के माननीय राज्यपाल रमेन डेका के मुख्य आतिथ्य में आयोजित इस समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वाली 201 नारी शक्तियों का सम्मान किया गया। राज्यपाल ने पूनम अग्रवाल को उनके द्वारा किए जा रहे जनहित कार्यों की सराहना करते हुए स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र प्रदान किया।
दिग्गज पत्रकारों ने दी बधाई
इस भव्य कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार गिरीश पंकज, राजाराम त्रिपाठी, संजय द्विवेदी, जर्नलिस्ट यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष ईश्वर दुबे, प्रदेश महामंत्री कुलवंत सिंह सलूजा और प्रदेश संयोजक सतीश बौद्ध ने पूनम अग्रवाल को सम्मानित किया और आगामी वर्षों में भी इसी ऊर्जा के साथ सेवा कार्य जारी रखने का आशीर्वाद दिया।
शुभचिंतकों और संगठनों में हर्ष
पूनम अग्रवाल को राष्ट्रीय सम्मान मिलने पर मारवाड़ी युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष प्रशांत गांधी, जागृति शाखा की प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष रीना केडिया सहित प्रदेश एवं शाखा कार्यकारिणी के सदस्यों ने हर्ष व्यक्त किया है।
साथ ही, राष्ट्रीय पत्रकार मोर्चा भारत के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कुणाल गुप्ता, संभागीय अध्यक्ष राजेंद्र जायसवाल, संभागीय सचिव संतोष देवांगन और प्रेस क्लब जांजगीर के अध्यक्ष राघवेंद्र पाठक सहित जिले के पत्रकार साथियों ने उन्हें बधाई प्रेषित करते हुए इसे जिले के लिए गौरव का विषय बताया है।




