जाँजगीर -चाँपा

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत शिवरीनारायण में 23 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न

हिंदू एवं मुस्लिम परंपराओं के अनुसार संपन्न हुए विवाह, जनप्रतिनिधियों ने नवदंपतियों को दिया आशीर्वाद

जांजगीर-चांपा, 08 मई 2026। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत शिवरीनारायण के सत्संग भवन में शुक्रवार को सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। कलेक्टर  जन्मेजय महोबे के निर्देशानुसार आयोजित इस कार्यक्रम में परियोजना नवागढ़ एवं परियोजना जांजगीर के कुल 23 जोड़ों का विवाह पारंपरिक रीति-रिवाजों और पूर्ण विधि-विधान के साथ संपन्न कराया गया।

22 हिंदू और 1 मुस्लिम जोड़े का हुआ विवाह

जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती अनिता अग्रवाल ने बताया कि समारोह में 22 जोड़ों का विवाह हिंदू रीति-रिवाज से जबकि 1 जोड़े का विवाह मुस्लिम परंपरा के अनुसार संपन्न हुआ। शासन की मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों को गरिमामय वैवाहिक आयोजन का लाभ प्रदान किया गया।

नवदंपतियों को सौंपे गए विवाह पंजीयन प्रमाण पत्र

विवाह समारोह के पश्चात सभी नवदंपतियों को विवाह पंजीयन प्रमाण पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अतिथियों ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखद और सफल दांपत्य जीवन की कामना की।

जनप्रतिनिधि और अधिकारी रहे उपस्थित

इस अवसर पर विधायक पामगढ़ श्रीमती शेषराज हरबंश, जिला पंचायत अध्यक्ष इंजी. सत्यालता आनंद मिरी, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती मोहन कुमारी साहू, श्रीमती नेहा साहू, राजेश्री महंत डॉ. रामसुंदर दास, नगर पंचायत शिवरीनारायण अध्यक्ष श्री राहुल थवाईत, उपाध्यक्ष श्रीमती सरस्वती साहू तथा श्री मयंक परमहंस सहित अन्य पार्षद उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में मुख्य नगर पालिका अधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी-कर्मचारी भी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button