Chhattisgarhजनसेवा

डॉक्टरेट की मानद उपाधि मिलने पर वरिष्ठ पत्रकार उपेन्द्र तिवारी को सांसद एवं नेता प्रतिपक्ष ने किया सम्मान

जांजगीर-चांपा। पत्रकारिता में डाक्टर की उपाधी मिलने पर भाजपा कार्यालय के प्रेस वर्ता के पश्चात जाँजगीर-चांपा जिले के सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े, पूर्व प्रतिपक्ष नेता नारायण चंदेल, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सत्यलता मिरी, भाजपा जिला अध्यक्ष अम्बेश जांगड़े, जिला पंचायत सदस्य राजकुमार साहू, नंदनी राजवाडे द्वारा पत्रकारों के उपस्थिति में दैनिक संवाद साधना के संपादक उपेन्द्र तिवारी को शाल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया। श्री तिवारी शताब्दी एक्सप्रेस, देशबंधु, नवभारत, हरिभूमि, दैनिक जागरण, जनसत्ता जैसे राष्ट्रीय अखबार में भी जिलास्तरीय पत्रकारिता में निर्भिक रूप से कार्य किये है। श्री तिवारी 35 वर्षों से वरिष्ठ पत्रकार के रूप मे विभिन्न मुद्दों को लेकर कार्य किये है। आज जांजगीर-चांपा जिले में उपेन्द्र तिवारी पत्रकारिता के क्षेत्र में भिष्मपितामह के रूप मे जाने जाते है। श्री तिवारी को सम्मानित किये जाने पर जांजगीर-चांपा एवं सक्ती जिले के पत्रकारों ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए बधाई दी है।

10022499362907915948836287627

Related Articles

Back to top button