जनसेवाजाँजगीर -चाँपा

जांजगीर SP निवेदिता पाल ने दिखाई मानवता, घायल युवक को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल

सड़क हादसे के बाद खुद रुकवाई अपनी गाड़ी, तड़प रहे घायल को अपनी सीट पर बैठाकर जिला अस्पताल में कराया भर्ती

जांजगीर-चांपा। जिले की पुलिस अधीक्षक (SP) श्रीमती निवेदिता पाल ने बुधवार को कर्तव्य के साथ-साथ मानवीय संवेदनाओं की एक बड़ी मिसाल पेश की। दोपहर करीब 2:15 बजे शासकीय कन्या महाविद्यालय के पास मेन रोड पर एक मोटरसाइकिल चालक दुर्घटना का शिकार होकर लहूलुहान हालत में पड़ा था। उसी दौरान एसपी निवेदिता पाल का काफिला वहां से गुजर रहा था।

बिना देरी किए खुद की मदद
हादसे को देखते ही एसपी ने तत्काल अपना वाहन रुकवाया। एम्बुलेंस का इंतजार करने के बजाय उन्होंने समय की गंभीरता को समझा और घायल युवक को सहारा देकर अपने ही शासकीय वाहन (VIP गाड़ी) में बैठाया। उन्होंने खुद घायल को जिला अस्पताल जांजगीर पहुंचाया और डॉक्टरों को तत्काल और बेहतर इलाज शुरू करने के निर्देश दिए।

खाकी का मानवीय चेहरा आया सामने
पुलिस अधीक्षक की इस तत्परता की शहर में जमकर तारीफ हो रही है। उन्होंने साबित कर दिया कि खाकी वर्दी केवल कानून व्यवस्था संभालने के लिए नहीं, बल्कि मुसीबत में फंसे नागरिकों की जान बचाने के लिए भी हमेशा तैयार रहती है। समय पर इलाज मिलने से घायल युवक की स्थिति स्थिर बताई जा रही है। अस्पताल में होश आने पर युवक ने एसपी की इस दरियादिली के लिए उनका आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button