nationalpm modi

आज रात 8:30 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री मोदी

महिला आरक्षण समेत अहम मुद्दों पर बोलने की संभावना

नई दिल्ली, 18 अप्रैल 2026। आज रात 8:30 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे। इस संबोधन में कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होने की संभावना है, जिनमें महिला आरक्षण का मुद्दा भी शामिल हो सकता है। पूरे देश की नजर इस संबोधन पर टिकी हुई है।

सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री विपक्ष द्वारा उठाए गए आरोपों और आशंकाओं पर भी जवाब दे सकते हैं। महिला आरक्षण से जुड़े संशोधन विधेयक को लोकसभा में आवश्यक दो-तिहाई बहुमत नहीं मिल पाने के कारण पारित नहीं किया जा सका था, जिसके बाद राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है।
बताया जा रहा है कि मतदान के दौरान बिल के पक्ष में 298 वोट पड़े, जबकि 230 सांसदों ने विरोध किया। बिल गिरने के बाद सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है।
इस बीच, प्रधानमंत्री का यह संबोधन राजनीतिक रूप से अहम माना जा रहा है, जिसमें वे देशवासियों के सामने सरकार का पक्ष रख सकते हैं।

Related Articles

Back to top button