क्राइमजाँजगीर -चाँपा

नवागढ़ में जुए पर पुलिस की रेड, 8 जुआरी गिरफ्तार, नकदी समेत 10 बाइक जब्त

ग्राम गोधना में कार्रवाई कर पुलिस ने 35,510 रुपये नकद, 10 मोटरसाइकिल, 6 मोबाइल और ताश पत्ती जब्त की।

जांजगीर-चांपा। जिले में जुआ और सट्टे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नवागढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 8 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से नगदी रकम, मोटरसाइकिल, मोबाइल और ताश पत्ती जब्त की गई है।

पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम गोधना में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना के आधार पर थाना नवागढ़ पुलिस ने मंगलवार देर शाम मौके पर दबिश दी। पुलिस को देखकर जुआरी भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन घेराबंदी कर सभी को पकड़ लिया गया।

नकदी समेत लाखों का सामान जब्त

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 35 हजार 510 रुपये नगद, 10 मोटरसाइकिल, 6 मोबाइल फोन और ताश पत्ती जब्त की। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत कार्रवाई की गई है।

8 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने कार्रवाई के दौरान पुनीराम बजारे निवासी केरा, कमल चंद्रा निवासी चिकनीडीह (जिला सारंगढ़), मानिक राम यादव निवासी खरौद, कमलेश्वर साहू निवासी बिर्रा, जितेंद्र कुर्रे निवासी कोडाभाट, रामलाल रत्नाकर निवासी खपरीडीह, गोरेलाल साहू निवासी ससहा तथा शिवकुमार कश्यप निवासी कोसला को गिरफ्तार किया है।

लगातार जारी है अभियान

पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (आईपीएस) के निर्देशन में जिलेभर में जुआ और सट्टा गतिविधियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने ऐसे अवैध कार्यों में शामिल लोगों को सख्त चेतावनी भी दी है।

Related Articles

Back to top button