जाँजगीर -चाँपास्पोर्ट्स

ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का समापन, खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों का हुआ सम्मान

विभिन्न खेल विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को दिए गए प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह

जांजगीर-चांपा। खेल एवं युवा कल्याण विभाग जांजगीर द्वारा आयोजित ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का समापन समारोह मंगलवार को आयोजित किया गया। इस अवसर पर विभिन्न खेल विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों को स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

शिविर के दौरान हॉकी, कराटे, फेसिंग, बास्केटबॉल, नेटबॉल, वॉलीबॉल, हैंडबॉल, फुटबॉल एवं क्रिकेट प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। अतिथियों ने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण शिविर क्षेत्र की छिपी खेल प्रतिभाओं को मंच और सही दिशा प्रदान करते हैं।

प्रशिक्षकों को किया गया सम्मानित

सम्मानित प्रशिक्षकों में हॉकी से राकेश गढ़वाल, सोम देव खरे और संजना साहू, कराटे से वरुण पांडेय और स्वांति गढ़वाल, फेसिंग से रुखमणी रानू, नेटबॉल से मंदाकनी श्रीवास और शैलेंद्र कहरा, बास्केटबॉल से प्रत्युष नेमी और ओम साहू, वॉलीबॉल से भीम प्रसाद श्रीवास और विश्वास राठौर, हैंडबॉल से अशोक साहू और गौरव कटकवार, क्रिकेट से राजेश्वर सिंह ठाकुर और आशुतोष साहू तथा फुटबॉल से सुमित यादव शामिल रहे।

खिलाड़ियों को मिले प्रशस्ति पत्र

बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया। इनमें हॉकी से रिया सूर्यवंशी, शौर्य गढ़वाल और समर करियारे, कराटे से अरूष तिवारी, अथर्व मिश्रा और तृष्णा खूंटे, फेसिंग से लीजा महंत, विशु वर्मा और आकांक्षा सिंह, बास्केटबॉल से अद्धिका बोस, पलक कश्यप और मयंक, नेटबॉल से युक्ति पाण्डेय, तमन्ना और ऋषि चौहान, वॉलीबॉल से रुद्रांश राठौर, साहिल राठौर और विकास राठौर, हैंडबॉल से नमन सिंह, अमन केंवट और चोलप्पा कुम्हार, फुटबॉल से कुणाल, निलेश और आदर्श तथा क्रिकेट से अंश गुप्ता, शिवांक और अंशुल राजपूत शामिल रहे।

कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रेखा गढ़वाल, उपाध्यक्ष मोहन यादव, एसडीएम एवं प्रभारी खेल एवं युवा कल्याण सुब्रत प्रधान सहित जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी, खिलाड़ी, अभिभावक और खेल प्रेमी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button