Chhattisgarhक्राइमजाँजगीर -चाँपा

ग्राम महंत की महिला कमांडो SP बंगले पहुंचीं, मारपीट की शिकायत कर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग

6 नवंबर को श्यामलाल और उनके साथियों पर गाली-गलौज व मारपीट का आरोप, SP ने जांच कर वैधानिक कार्रवाई का दिया आश्वासन

🔴 जांजगीर-चांपा। ग्राम महंत की महिला कमांडो मारपीट और अभद्रता की शिकायत लेकर पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के बंगले पहुंचीं। उन्होंने SP को पूरे मामले से अवगत कराते हुए संबंधित लोगों के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की। पुलिस अधीक्षक ने उनकी शिकायत गंभीरता और संवेदनशीलता से सुनते हुए मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया।

महिला कमांडो ने बताया कि 6 नवंबर 2026 को गांव के श्यामलाल और उनके साथियों ने उनके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की थी। इसी घटना को लेकर उन्होंने पुलिस अधीक्षक से मुलाकात की और आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग रखी।

SP ने दिया जांच और कार्रवाई का आश्वासन

पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय ने महिला कमांडो की बातों को गंभीरता से सुना। उन्होंने आश्वस्त किया कि मामले में आवश्यक जांच कर मारपीट और अभद्रता करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध शीघ्र नियमानुसार उचित वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। यह मामला थाना नवागढ़ क्षेत्र के ग्राम महंत का है। फिलहाल पुलिस अधीक्षक की ओर से जांच और कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।

Related Articles

Back to top button